IPL 2022: एक नजर डालिए दिल्ली कैपिटल्स टीम की पूरे शेड्यूल पर - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: एक नजर डालिए दिल्ली कैपिटल्स टीम की पूरे शेड्यूल पर

IPL-2022 में दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के साथ खेलेगी।

Delhi CapitalsDelhi Capitals. (Photo Source: IPL/BCCI)
Delhi Capitals. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 15वां संस्करण शुरू होने में महज कुछ दिनों का वक्त बाकी रह गया है और इस कुल 10 टीमें इस बार खिताब के लिए आपस में भिड़ेंगी। इस सीजन पांच टीमों को दो-दो समूहों में रखा गया है। 2011 के संस्करण की तरह, इस बार भी अपने ग्रुप में एक-दूसरे के खिलाफ 2 बार खेलने का मौका मिलेगा। दूसरे ग्रुप की किसी एक टीम के खिलाफ 2 मैच खेलने होंगे।

इसके बाद दूसरे ग्रुप की बाकी बची चार टीमों के खिलाफ 1-1 मुकाबला खेलना होगा। प्रत्येक टीम टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 14 मैच खेलेगी, जिसमें अंक तालिका में शीर्ष चार टीमें प्लेऑफ में जगह बनाएंगी। टूर्नामेंट हर साल की तरह इस साल भी उसी हिसाब से आगे बढ़ेगा। बीसीसीआई ने सभी 10 टीमों को उनके आईपीएल खिताब जीतने की संख्या और सबसे ज्यादा फाइनल खेलने के आधार पर वरीयता दी है।

IPL के सभी लीग मैच मुंबई और पुणे में खेले जाएंगे

सभी लीग मैच महाराष्ट्र में मुंबई और पुणे के चार स्टेडियम में खेले जाएंगे। 26 मार्च से 29 मई के बीच आयोजित टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 74 मैच खेले जाएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) गत चैंपियन है जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) इस साल टूर्नामेंट में शामिल होने वाली दो नई फ्रेंचाइजी हैं।

दिल्ली कैपिटल्स (डीसी), जो पिछले तीन वर्षों से टॉप चार में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है, लेकिन एक बार भी ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। लकिन टीम इस साल पूरे जोश के साथ नए सिरे से शुरुआत करेगी। विस्फोटक विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर से टीम की अगुवाई करेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स 27 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2022 में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार, 6 मार्च को आईपीएल 2022 के कार्यक्रम का ऐलान किया।

यहां डाउनलोड कीजिए दिल्ली कैपिटल्स टीम के शेड्यूल की पूरी PDF

यहां देखिए IPL-2022 के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम की पूरी शेड्यूल पर

मैच नंबर दिन तारीख मैच समय (IST) स्टेडियम
2 रविवार मार्च 27, 2022 DC vs MI 3:30 PM ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई
10 शनिवार अप्रैल 2, 2022 GT vs DC 7:30 PM एमसीए, पुणे
15 गुरुवार अप्रैल 7, 2022 LSG vs DC 7:30 PM डीवाई पाटिल स्टेडियम
19 रविवार अप्रैल 10, 2022 KKR vs DC 3:30 PM ब्रेबोर्न, मुंबई
27 शनिवार अप्रैल 16, 2022 DC vs RCB 7:30 PM वानखेड़े, मुंबई
32 बुधवार अप्रैल 20, 2022 DC vs PBKS 7:30 PM एमसीए, पुणे
34 शुक्रवार अप्रैल 22, 2022 DC vs RR 7:30 PM एमसीए, पुणे
41 गुरुवार अप्रैल  28, 2022 DC vs KKR 7:30 PM वानखेड़े, मुंबई
45 रविवार मई 1, 2022 DC vs LSG 3:30 PM वानखेड़े, मुंबई
50 गुरुवार मई  5, 2022 DC vs SRH 7:30 PM ब्रेबोर्न, मुंबई
55 रविवार मई 8, 2022 CSK vs DC 3:30 PM डीवाई पाटिल स्टेडियम
58 बुधवार मई  11, 2022 RR vs DC 7:30 PM

डीवाई पाटिल स्टेडियम

64 सोमवार मई 16, 2022 PBKS vs DC 7:30 PM डीवाई पाटिल स्टेडियम
69 शनिवार मई  21, 2022 MI vs DC 7:30 PM वानखेड़े, मुंबई

close whatsapp