दिल्ली कैपिटल्स टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने अब टीम के आगामी मुकाबलों से पहले दिया बड़ा बयान - क्रिकट्रैकर हिंदी

दिल्ली कैपिटल्स टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने अब टीम के आगामी मुकाबलों से पहले दिया बड़ा बयान

दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अपना अगला मुकाबला 28 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलना है।

Ricky Ponting. (Photo by Qamar Sibtain/The India Today Group via Getty Images)
Ricky Ponting. (Photo by Qamar Sibtain/The India Today Group via Getty Images)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के सीजन में अब तक कुल 39 मुकाबले खेले जा चुके हैं। सभी टीमें प्लेऑफ के लिए जोर-शोर से मेहनत कर रही हैं। बता दें इस साल आईपीएल में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिनमें से अभी तक मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। मुंबई ने अभी तक कुल 8 मुकाबले खेले हैं जिनमें से वो एक मुकाबला भी नहीं जीत पाई है।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का भी इस साल प्रदर्शन काफी साधारण रहा है। वही दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स 6 अंको के साथ क्रमश 7वें और 8वें पायदान पर काबिज हैं। आगे वाले मुकाबलों को लेकर दिल्ली कैपिटल्स टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने बड़ा बयान दिया है। दिल्ली ने अभी तक कुल 7 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 3 जीते हैं और 4 में हार का सामना करना पड़ा है। टीम लगभग अपने आधे मुकाबले खेल चुकी है।

अब उनको बचे हुए मुकाबलों को जीतना बेहद जरूरी है। टीम के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि, अभी तक के मुकाबलों में अगर हम मैच के पूरे 40 ओवर खेलते हैं तो उनमें से 36 से 37 ओवर हमारा प्रदर्शन काफी अच्छा होता है। बचे हुए 3-4 ओवर में हम लोग गलतियां कर रहे हैं जिसकी वजह से हम लोगों को हार का सामना करना पड़ा है।

अभी तक का प्रदर्शन हमारा एक जीत, एक हार और एक जीत ऐसा रहा है। हमें जल्दी से अपने प्रदर्शन में बदलाव लाना होगा और बाकी बचे हुए मुकाबले जीतने होंगे। हमारे पास कई अनुभवी खिलाड़ी है जो अपने दिन में मुकाबला जिताने की क्षमता रखते हैं। बचे हुए दूसरे फेज़ को लेकर हेड कोच ने कहा कि, हम लोग प्लेऑफ में जगह बनाने को तैयार है। बस कुछ गलतियां हम को सुधारनी है जिसके बाद हम अपने प्रदर्शन को और बेहतर कर पाएंगे। हम लोगों को बस अपने ऊपर विश्वास रखना है।

कोविड-19 के मामलों को लेकर हेड कोच ने कहा…

पिछले मुकाबले को लेकर रिकी पोंटिंग ने कहा कि, मुझे बहुत गुस्सा आ रहा था। मैंने गुस्से में तीन से चार रिमोट कंट्रोल और कुछ पानी की बोतलें जमीन पर फेंक दी (हंसते हुए बोले)। जब आप टीम के कोच होते हो तो आपका दायित्व काफी अलग होता है और आप चीजों को कंट्रोल नहीं कर सकते हैं। जो कुछ भी मैदान पर हुआ वो काफी दुखद था, लेकिन जब आप खुद मैदान पर ना हो और ऐसा कुछ हो रहा है तो आपको गुस्सा आ ही जाता है।

कोविड मामलों को लेकर पोंटिंग ने कहा कि, अब जो हो गया उस पर हमारा काबू नहीं है लेकिन हम यही चाहेंगे की खिलाड़ी जल्द से जल्द ठीक होकर मैदान पर वापस आए और साथ ही साथ स्टाफ भी। हम लोग दूसरे हाफ के मुकाबले के लिए पूरी तरीके से तैयार हैं। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 28 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े मैदान पर खेला जाएगा।

close whatsapp