अरे,अरे,अरे! फाफ ने तो दिनेश कार्तिक को दूसरा धोनी ही बता दिया - क्रिकट्रैकर हिंदी

अरे,अरे,अरे! फाफ ने तो दिनेश कार्तिक को दूसरा धोनी ही बता दिया

KKR के खिलाफ मैच में कार्तिक का अनुभव काम में आया- फाफ।

Faf du Plessis, Dinesh Karthik And Dhoni  (Photo Source: IPL/BCCI)
Faf du Plessis, Dinesh Karthik And Dhoni (Photo Source: IPL/BCCI)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम की कप्तान फाफ डु प्लेसिस के पास बार पूरी नई टीम है, दिनेश कार्तिक के अनुभव से लेकर फाफ के अंडर आकाशदीप जैसे युवा खिलाड़ी हैं जो अपने नाम आप को साबित भी कर के दिखा रहे हैं। वहीं अगर हम बात करें दिनेश कार्तिक की, तो उनकी घर वापसी हुई है। जी हां दिनेश कार्तिक पहले RCB टीम में ही हुआ करते थे, जिसके बाद उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें फिर से इस टीम में लाया गया है और इसके बाद कप्तान फाफ भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

फाफ डु प्लेसिस को तो दिनेश कार्तिक में धोनी दिखते हैं

दिनेश कार्तिक साल 2021 तक कोलकाता की टीम का हिस्सा थे, वहीं साल 2020 के आधे सीजन तक उन्होंने इस टीम की कप्तानी भी की थी लेकिन बाद में हट गए थे। तो दूसरी ओर जब से कार्तिक ने RCB टीम की जर्सी पहनी है, तब से उनका बल्ला जमकर बोल रहा है और रनों की बारिश कर रहे हैं। बात पंजाब के खिलाफ हुए मैच की हो या फिर कल KKR के सामने मैच खत्म करना हो, दिनेश का धाकड़ खेल देखने को मिल रहा है। वहीं अब कप्तान फाफ भी दिनेश के खेल से प्रभावित हो गए हैं और उन्हें लेकर बयान दे रहे हैं।

*KKR के खिलाफ मैच में कार्तिक का अनुभव काम में आया- फाफ।
*फाफ डु प्लेसिस के अनुसार धोनी की तरह शांत रहते हैं कार्तिक।
*KKR के खिलाफ टीम के प्रदर्शन से मैं खुश हूं- फाफ डु प्लेसिस।
*RCB ने कल के मुकाबले में KKR टीम को 3 विकेटों से मात दी है।

टीम इंडिया में वापसी करना चाहता है ये खिलाड़ी

भले ही कार्तिक आईपीएल में कमाल करते हो, लेकिन वो लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। लीग से ठीक पहले कार्तिक ने एक बड़ा बयान साझा किया था, जहां उन्होंने कहा था कि वो टीम इंडिया के लिए अभी भी फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं और IPL के जरिए टीम इंडिया में वापसी करना चाहते हैं।

close whatsapp