IPL 2022 – लखनऊ फ्रेंचाइजी ने गौतम गंभीर को अपनी टीम का मेंटोर नियुक्त करने का ऐलान किया

विजय दहिया भी लखनऊ फ्रेंचाइजी के साथ सहायक कोच के तौर पर जुड़ सकते हैं।

Advertisement

Gautam Gambhir (Photo by Qamar Sibtain/The India Today Group via Getty Images)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के सीजन से 8 की जगह 10 टीमें खेलते हुए दिखने वाली हैं। जिसमें 2 नई फ्रेंचाइजियों के तौर पर लखनऊ और अहमदाबाद को शामिल किया गया है। जिसमें लखनऊ फ्रेंचाइजी ने अभी से अपनी टीम के प्रमुख पदों पर बेहतरीन लोगों की नियुक्त करना भी शुरू कर दिया है। जिसमें उन्होंने 2 बार बतौर कप्तान IPL ट्रॉफी जीत चुके गौतम गंभीर को अपनी टीम का मेंटोर नियुक्त किया है।

Advertisement
Advertisement

इससे पहले लखनऊ फ्रेंचाइजी ने 17 दिसंबर को अपनी तरफ से जानकारी जारी करते हुए बताया था कि उन्होंने जिम्बाब्वे टीम के पूर्व कप्तान और शानदार बल्लेबाज एंडी फ्लावर को अपनी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। गौतम गंभीर का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर ओपनिंग बल्लेबाज शानदार रिकॉर्ड होने के साथ IPL में भी वह एक बेहतरीन खिलाड़ी साबित हुए थे।

साल 2018 में गौतम गंभीर ने अपना आखिरी IPL सीजन खेला था, जिसके बाद वह लगातार एक क्रिकेट विशेषज्ञ की भूमिका को निभाते हुए दिखे हैं। लेकिन अब लखनऊ फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका ने गौतम गंभीर को एकबार फिर से बड़ी जिम्मेदारी देने का फैसला किया है। जिसमें उन्होंने मेंटोर की भूमिका सौंपी है।

विजय दहिया को भी बनाया जा सकता है, सहायक कोच

जहां संजीव गोयनका ने गौतम गंभीर को टीम का मेंटोर बनाए जाने के फैसले की पुष्टि की जिसमें उन्होंने कहा कि, हां हमने उन्हें इस पद के लिए नियुक्त किया है। जिस समय संजीव गोयनका ने IPL में टीम को खरीदा है उसके बाद से गोयनका और गंभीर के बीच एक संयुक्त मित्र ने बताया कि, श्रीमान गोयनका के टीम खरीदने के बाद से यह रिश्ता एक प्रोफेशनल हो गया।

अब गौतम गंभीर के लखनऊ फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स में उनके साथ काम कर चुके पूर्व भारतीय विकेटकीपर खिलाड़ी विजय दहिया के जुड़ने की खबरें सामने आ रही हैं। इस समय वह उत्तर प्रदेश राज्य की रणजी टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। जिसके बाद दहिया और गंभीर को एंडी फ्लावर के साथ मिलकर काम करना होगा।

Advertisement