IPL 2022: मैच के साथ माही ने जीता आनंद महिंद्रा का दिल, बिजनेस टाइकून ने अनूठे अंदाज में की तारीफ - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: मैच के साथ माही ने जीता आनंद महिंद्रा का दिल, बिजनेस टाइकून ने अनूठे अंदाज में की तारीफ

आनंद महिंद्रा ने अनूठे अंदाज में एमएस धोनी की तारीफ की।

Anand Mahindra and MS Dhoni (Photo Source: Twitter)
Anand Mahindra and MS Dhoni (Photo Source: Twitter)

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि उन्हें क्रिकेट के खेल में अब तक के सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में से एक क्यों माना जाता है। उन्‍होंने केवल 13 गेंदों में तीन चौके और एक छक्‍के की मदद से नाबाद 28 रन बनाए, और मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ अपनी ही स्टाइल में इस रोमांचक आईपीएल 2022 (IPL 2022) मैच को चेन्नई के पक्ष में समाप्त किया।

मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ एमएस धोनी के फिनिशर अवतार को देख महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा ने एक विशेष ट्वीट के माध्यम से दिग्गज क्रिकेटर की सराहना की है।

आपको बता दें, पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस (MI) टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गवाएं, लेकिन तिलक वर्मा की नाबाद अर्धशतकीय पारी के बदौलत फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सामने 156 रनों का लक्ष्य रखने में कामयाब रही। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए मुकेश चौधरी ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए, वहीं ड्वेन ब्रावो को दो विकेट मिले। जीत के लिए 156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम ने 106 रनों पर 6 विकेट खो दिए थे, जिसके बाद मैच का रूख मुंबई इंडियंस (MI) की तरफ मुड़ गया।

एमएस धोनी ने खेली मैच जिताऊ पारी को आनंद महिंद्रा को गर्व हुआ महिंद्रा नाम पर

लेकिन तभी 15वें ओवर में एमएस धोनी बल्लेबाजी करने आए और टीम की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली। सीएसके (CSK) को आखिरी चार गेंदों पर 16 रन चाहिए थे, फिर क्या था फैंस को विंटेज धोनी की तूफानी पारी देखने को मिली। उन्होंने जयदेव उनादकट की 6,4,2 और 4 रनों के लिए पिटाई की और अपनी टीम को MI के खिलाफ तीन विकेट से जीत दिला दी, वहीं मुंबई को सीजन की लगातार सातवीं हार सौंपी।

सीएसके (CSK) को जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में दूसरा मैच जीतने में मदद करने के बाद महिंद्रा ग्रुप के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा सहित कई प्रशंसकों और पंडितों ने धोनी की मनोरंजक पारी के लिए सराहना की।

दरअसल, स्टार स्पोर्ट्स ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया कि कैसे एमएस धोनी ने इस करीबी आईपीएल मुकाबले को खत्म किया। जिस पर आनंद महिंद्रा ने जवाब देते हुए प्रशंसकों को याद दिलाया कि वह माही को ‘महिंद्रा’ में पाकर कितने खुश हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा: “ठीक है, मैं केवल इतना कह सकता हूं कि मुझे खुशी है कि हमारे पास माही-नद्रा में MAHI अक्षर हैं! एमएस धोनी ने मैच को शानदार तरीके से फिनिश किया।”

close whatsapp