IPL 2022: टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए टीम इंडिया में जगह बनाने को लेकर उमेश यादव ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

उमेश यादव ने कहा आईपीएल में खेलने के लिए बड़ा जिगरा चाहिए है।

Advertisement

Umesh Yadav (Image Source: BCCI/IPL)

भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में गेंद के साथ शानदार फॉर्म में हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का प्रतिनिधित्व करते हुए, दाएं-हाथ के तेज गेंदबाज ने नई गेंद से तेजतर्रार गेंदबाजी की है, और अपनी फ्रेंचाइजी को जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में 6 में से 3 मैच जीतने में अहम भूमिका निभाई है।

Advertisement
Advertisement

उमेश यादव आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अच्छा प्रदर्शन करते हुए इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए चयन के लिए दरवाजे खोलना चाहेंगे। उन्होंने तीन साल से भी अधिक समय से भारत के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है।

उमेश यादव ने जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अपने इस शानदार प्रदर्शन के बाद टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। अनुभवी तेज गेंदबाज ने कहा अपने लिए छोटे-छोटे लक्ष्य निर्धारित कर रहे हैं, और उसी हिसाब से वह अपनी प्लानिंग कर रहे हैं।

उमेश यादव ने अपने लिए छोटे-छोटे लक्ष्य निर्धारित कर रखे है

उमेश यादव ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले कहा, “मैंने अभी तक (टी-20 वर्ल्ड कप 2022) नहीं सोचा है। यह सब चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन पर निर्भर करेगा। भारत मेगा इवेंट से पहले कई सीमित ओवरों के मैच खेलेगा और मुझे पहले उन दस्तों में जगह बनानी होगी और वहां प्रदर्शन करना होगा। बेशक, टी-20 वर्ल्ड कप मेरे दिमाग में है, लेकिन एक क्रिकेटर के रूप में, मैंने छोटे-छोटे लक्ष्य निर्धारित किए और उन्हें चरणों में हासिल करने की कोशिश कर रहा हूं।”

उन्होंने कहा: “मैं हमेशा चीजों को सरल रखने में विश्वास करता था। मैंने कुछ खास नहीं किया है, लेकिन बीच-बीच में अपनी कमजोरियों पर काम किया है, और अपनी ताकत पर ध्यान दिया है। आईपीएल में खेलने के लिए आपका दिल बड़ा होना चाहिए, क्योंकि किसी दिन हिट होने की पूरी संभावना होती है। लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि आप अपना ध्यान न खोएं और एक मजबूत दिमाग रखें।”

Advertisement