IPL 2022: रिले मेरेडिथ ने मुंबई इंडियंस (MI) कैंप में अपने अनुभव को साझा किया, देखिए वीडियो
मुंबई इंडियंस (MI) के तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ ने MI कैंप से जुड़े खास पहलुओं पर चर्चा की है।
अद्यतन - अप्रैल 4, 2022 11:25 पूर्वाह्न

मुंबई इंडियंस (MI) के तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ ने MI कैंप में अपने अनुभव के बारे में बात की। उन्हें जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अब तक एक भी मौका नहीं मिला है, जिसके बावजूद तेज गेंदबाज पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के साथ शानदार समय बिता रहे है।
आपको बता दें, जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में मुंबई इंडियंस (MI) की शुरुआत निराशाजनक रही, क्योंकि वे अब तक खेले गए दोनों दोनों मैच हार चुके हैं, और उनका संघर्ष साफ दिखाई दे रहा है, लेकिन खिलाड़ी एक-दूसरे के साथ अपने-अपने खेल को लेकर बातचीत करके काफी खुश हैं।
खैर, रिले मेरेडिथ को भले ही जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अब तक खेलने का मौका ना मिला हो, लेकिन नेट्स में वह जसप्रीत बुमराह के साथ गेंदबाजी करने का भरपूर फायदा उठा रहा है। तेज गेंदाबज ने जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा को लेकर अपनी राय दी है। उन्होंने बुमराह और गेंद के साथ उनकी विशेषज्ञता की प्रशंसा की और साथ ही मुंबई इंडियंस (MI) कैंप में युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा को तेज व्यक्तित्व का इंसान बताया है।
जसप्रीत बुमराह के साथ नेट्स में गेंदबाजी करना खास है: रिले मेरेडिथ
मुंबई इंडियंस (MI) के द्वारा ट्विटर पर साझा किया गए एक वीडियो में रिले मेरेडिथ नेट्स में जसप्रीत बुमराह के साथ गेंदबाजी करने के अनुभव के बारे में बात की। यह पूछे जाने पर कि टीम में एकमात्र तेज गेंदबाज कौन है जिसके साथ वह खेल में शिकार करना पसंद करते है, उन्होंने कहा: “मैं बूम बूम बुमराह के साथ जाऊंगा, जाहिर है। उनके साथ नेट्स में गेंदबाजी करने का मौका और उनके साथ बिताया समय काफी खास है। वह एक महान साथी है, और वह मेरे साथ कुछ तरकीबें और खेल की ट्रिक्स साझा करके खुश है, जो वास्तव में अच्छा है।”
यह पूछे जाने पर कि मुंबई इंडियंस (MI) कैंप में शामिल होते ही उनसे मिलने वाला पहला खिलाड़ी कौन था, उन्होंने कहा: “अच्छा सवाल! (हंसते हुए) मुझे लगता है कि मैं तिलक वर्मा से मिला। वह तेज, और बहुत अच्छा है।”
यह पूछे जाने पर कि मुंबई इंडियंस (MI) की टीम में वह कौन है जिसने उनका मनोरंजन किया, रिले मेरेडिथ ने बताया: “सबका मनोरंजन करने वाले हैं ईशान किशन। वह शरारती है, हमेशा कुछ न कुछ बातें करता रहता है, लेकिन उनके साथ बात करना, बैठना बहुत अच्छा होता है।”
यहां देखे वीडियो –
"Having the opportunity to bowl in the nets with him is pretty special." 💥🔥
Riley Meredith talked about how he is relishing sharing space with Boom in yesterday's MI Live 💙#OneFamily #DilKholKe #MumbaiIndians #MIvRR MI LIVE pic.twitter.com/8GyzdBa1xo
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 3, 2022