IPL 2022: गरीब बैकग्राउंड से आने वाले रोवमैन पॉवेल ने बताई अपनी कहानी, देखिए वीडियो

रोवमैन पॉवेल ने बताया कि कैसे टीम वातावरण क्रिकेटर के खेल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Advertisement

Rovman Powell (Photo Source: IPL/BCCI)

वेस्टइंडीज और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के ऑलराउंडर रोवमैन पॉवेल ने अपनी यात्रा के बारे में खुलासा किया है, और बताया कि कैसे वह एक गरीब बैकग्राउंड से आने के बावजूद क्रिकेट के रास्ते पर निकल पड़े। रोवमैन पॉवेल ने अपने परिवार को गरीबी से बाहर निकालने के लिए बचपन में जो सपना देखा था, उसका भी खुलासा किया है।

Advertisement
Advertisement

कैरेबियाई ऑलराउंडर यह भी बताया कि अगर वह आज क्रिकेटर नहीं होते तो निश्चित तौर पर वह एक सैनिक होते। उन्होंने बताया वह ऐसे परिवार से आते हैं, जहां खेती ही कमाई का प्रमुख साधन है। आपको बता दें, दिल्‍ली कैपिटल्‍स (DC) ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) मेगा नीलामी में रोवमैन पॉवेल को 2.8 करोड़ रुपए में खरीदा था। दाएं-हाथ के बल्‍लेबाज ने इस सीजन में कुछ शानदार पारियां खेलकर फैंस का भरपूर मनोरंजन किया है।

रोवमैन पॉवेल अगर क्रिकेटर नहीं होते तो देश की सेवा कर रहें होते

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के पॉडकास्ट पर अपने गरीब बैकग्राउंड के बारे में एक भावनात्मक कहानी साझा करते हुए, रोवमैन पॉवेल ने कहा: “मैं एक छोटे से गांव (जमैका में) से आता हूं, जहां खेती ही अधिकांश परिवारों की प्राथमिक आय है। लेकिन बचपन के दिनों से मेरा सपना था कि मैं क्रिकेट और शिक्षा के जरिए अपने परिवार को गरीबी से बाहर निकालूंगा। भगवान की कृपा से क्रिकेट अच्छा चल रहा है। पेशेवर क्रिकेटर बनने से पहले मैं एक सैनिक बनने वाला था। अगर क्रिकेट में काम नहीं बनता तो फिर मैं एक सैनिक होता।”

रोवमैन पॉवेल ने दिल्ली फ्रेंचाइजी के साथ अब तक अपने बिताए समय के बारे में भी बात की और कहा कि उन्हें यहां घर जैसा ट्रीटमेंट मिल रहा है। पावर-हिटर ने एक खिलाड़ी के लिए एक अच्छे टीम वातावरण के महत्व पर जोर दिया और बताया कि यह कैसे क्रिकेटर के खेल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

उन्होंने आगे कहा: “कैरिबियन से आते हुए, मेरे लिए यहां आना और घर जैसा महसूस करना बहुत महत्वपूर्ण था, और दिल्ली कैपिटल्स ने मुझे अपने परिवार के एक हिस्से के रूप में स्वीकार किया है। मैं यहां घर जैसा महसूस कर रहा हूं। टीम के वातावरण में सहज होने से आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद मिल सकती है। मुझे एहसास हुआ कि टीम में हर कोई आपके साथ खड़ा होता है चाहे आपका दिन अच्छा रहे या नहीं और यह बहुत महत्वपूर्ण है।”

यहां देखिए वीडियो –

Advertisement