IPL 2022: इस सीजन आरसीबी के गेंदबाजों ने अपने नाम किया एक अजीब रिकॉर्ड - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: इस सीजन आरसीबी के गेंदबाजों ने अपने नाम किया एक अजीब रिकॉर्ड

आईपीएल 2022 में आरसीबी के गेंदबाजों को सबसे ज्यादा छक्के (147) जबकि सीएसके के गेंदबाजों को सबसे कम छक्के (86) पड़े।

Mohammed Siraj (Photo Source: IPL/BCCI)
Mohammed Siraj (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में फैंस ने कई रिकार्ड्स को बनते और टूटते हुए देखा है। ऐसा ही एक अनोखा रिकॉर्ड इस साल बना। आईपीएल के 15वें संस्करण में 74 मैचों के दौरान 1000 से अधिक छक्के मारे गए थे। पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आखिरी लीग मैच में इस सीजन का 1000वां छक्का लगा था, जो लियम लिविंगस्टोन ने रोमारियो शेफर्ड की गेंद पर पारी के 15वें ओवर में लगाया था।

आईपीएल 2022 में कुल 1062 छक्के लगाए गए, जो टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अधिक है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस सीजन में सबसे अधिक छक्के खाए। उनके गेंदबाजों को इस सीजन कुल 147 छक्के लगे थे। आरसीबी के गेंदबाजों ने 16 मैचों में 2614 रन दिए और अपने अभियान के दौरान 147 छक्के खाए।

आईपीएल 2022 की उपविजेता टीम राजस्थान रॉयल्स छक्के खाने के मांमले में दूसरे स्थान पर रही, जो कि आरसीबी से काफी कम है, लेकिन उन्होंने कुल 113 छक्के छक्के खाए। 17 मैचों में, आरआर ने 2832 रन दिए । ​​वहीं इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद का नाम है। उनके गेंदबाजों को 14 मैचों में कुल 112 छक्के लगे थे।

सीएसके के गेंदबाजों ने खाए इस सीजन सबसे कम छक्के

पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को लिस्ट में चौथे स्थान पर रखा गया है और वह 14 मैचों में कुल 111 छक्कों के साथ SRH से सिर्फ एक स्थान नीचे है, उनके गेंदबाजों ने इस सीजन 2351 रन दिए। दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स 14 मैचों में 104 छक्कों के साथ लिस्ट में पांचवें स्थान पर है।

दिल्ली कैपिटल्स केकेआर से एक पायदान नीचे छठे स्थान पर है, उनके गेंदबाजों ने 14 मैचों में 103 खाए और 2397 रन दिए हैं। आईपीएल 2022 के डेब्यूटेंट और चैंपियन टीम गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने 16 मैचों में 2534 रन दिए और इस दौरान उन्हें 101 छक्के पड़े।

वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों ने 15 मैचों में 2496 रन देकर 94 छक्के खाए। पंजाब किंग्स के गेंदबाजों को टूर्नामेंट में 91 छक्के लगे और उन्होंने 14 मैचों में 2252 रन दिए। चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 मैचों में कुल 86 छक्कों के साथ लिस्ट में सबसे निचले पायदान पर रही, और गेंदबाजों ने 2254 रन दिए।

आईपीएल 2022 में हर टीम को कितने छक्के पड़े

क्रमांक टीम छक्के पड़े
1 RCB 147
2 RR 113
3 SRH 112
4 MI 111
5 KKR 104
6 DC 103
7 GT 101
8 LSG 94
9 PBKS 91
10 CSK 86
टूर्नामेंट में कुल छक्के 1062

close whatsapp