IPL 2022: सीजन पूरा होने से पहले ही केन विलियमसन ने छोड़ा SRH का साथ - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: सीजन पूरा होने से पहले ही केन विलियमसन ने छोड़ा SRH का साथ

केन विलियमसन निजी कारणों से न्यूजीलैंड वापस लौट रहे हैं।

Kane Williamson. (Photo Source: IPL/BCCI)
Kane Williamson. (Photo Source: IPL/BCCI)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 65वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ तीन रनों की जीत दिलाने के बाद कप्तान केन विलियमसन न्यूजीलैंड के लिए कूच करने जा रहे हैं। अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए बहुत से क्रिकेटरों ने पहले ही आईपीएल 2022 (IPL 2022) का बायो-बबल छोड़ दिया है, और अब इस लिस्ट में केन विलियमसन भी शामिल हो गए हैं।

दरअसल, केन विलियमसन अपने दूसरे बच्चे के जन्म के दौरान अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए आईपीएल 2022 (IPL 2022) के बीच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) कैंप छोड़कर जा रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने न्यूजीलैंड के लिए कप्तान केन विलियमसन की रवानगी की पुष्टि अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर की है।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने ट्विटर पर लिखा: “हमारे कप्तान केन विलियमसन अपने परिवार में एक और नए मेहमान का स्वागत करने के लिए न्यूजीलैंड लौट रहे हैं। SRH कैंप में हर कोई केन विलियमसन की पत्नी के सुरक्षित प्रसव और नए मेहमान को लेकर उनके लिए  ढेर सारी खुशियों की कामना करता है।”

यहां देखें SRH की ट्विटर पोस्ट –

आपको बता दें, केन विलियमसन का जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में प्रदर्शन निराशाजनक रहा, क्योंकि कप्तान ने 13 मैचों में 19.64 के औसत से केवल 216 रन बनाए। उन्होंने इस सीजन में केवल एक अर्धशतक लगाया।

रही बात सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के प्रदर्शन की तो, फ्रेंचाइजी ने अब तक अपने खेले 13 मैचों में केवल 6 मैच जीते हैं, और इस समय अंकतालिका में 12 अंको के साथ आठवें स्थान पर हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अंतिम मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 22 मई को हैं।

खैर इस मैच के परिणाम से सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) दोनों ही टीमों का भला नहीं होने वाला, क्योंकि वे किसी भी हालत में जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) के प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाएगी।

close whatsapp