IPL 2022: देखिए वीडियो मुंबई इंडियंस (MI) के कायरन पोलार्ड के शीशा तोड़ अभ्यास का

आईपीएल (IPL) 2022 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ अपने दूसरे मैच के लिए मुंबई इंडियंस (MI) ने कमर कस ली है।

Advertisement

Kieron Pollard. (Photo Source: MI Twitter)

मुंबई इंडियंस (MI) के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के जारी 15वें सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस (IPL) को जारी आईपीएल (IPL) 2022 में अपने पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) से चार विकेट की शिकस्त झेलनी पड़ी।

Advertisement
Advertisement

आईपीएल (IPL) 2022 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ अपने दूसरे मैच के लिए मुंबई इंडियंस (MI) ने कमर कस ली है। यह मैच 2 अप्रैल को नवी मुंबई  के  डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा और इसी के साथ पांच बार की आईपीएल विजेता फ्रेंचाइजी जीत की राह पर लौटना चाहेगी।

इस मैच से पहले, मुंबई इंडियंस (MI) नेट सत्र के दौरान अपने बल्लेबाजों की धुआंधार बल्लेबाजी के वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार साझा कर रही है, चाहे फिर वह ईशान किशन हो या कप्तान रोहित शर्मा।  सभी शानदार लय में दिखाई दे रहे है, और वे राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ जमकर छक्के बरसाने की तैयारी कर रहे हैं।

कायरन पोलार्ड ने की शीशा तोड़ प्रैक्टिस

इस बीच, मुंबई इंडियंस (MI) ने एक और वीडियो साझा किया है, जो फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ये वीडियो भी नेट सत्र के दौरान का ही है, जहां कायरन पोलार्ड नेट्स पर धमाकेदार प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे और यहां तक की उन्होंने ऐसा छाक्का जड़ा की वह मुंबई की टीम बस का शीशा भेद दिया।

पावर हिटर कायरन पोलार्ड ने अभ्यास करते हुए एक ऐसा छक्का लगाया कि गेंद स्टेडियम से बाहर निकल गई और मुंबई इंडियंस (MI) की टीम बस का शीशा तोड़ दिया, जिसका वीडियो फ्रेंचाइजी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर  काफी वायरल हो गया है।

आपको बता दें, कायरन पोलार्ड ने आईपीएल (IPL) में अब  तक 179 मैच खेले है, जिसमे वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर ने 3271 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के कप्तान ने अब तक के अपने आईपीएल (IPL) करियर में 16 अर्धशतक और 65 विकेट लिए है, जबकि उनका बेस्ट स्कोर 87* रन है।

यहां देखे कायरन पोलार्ड का शीशा तोड़ वीडियो –

Advertisement