IPL 2022: DC का साथ पाकर चमक उठे कुलदीप यादव तो निखिल चोपड़ा ने साधा KKR पर निशाना - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: DC का साथ पाकर चमक उठे कुलदीप यादव तो निखिल चोपड़ा ने साधा KKR पर निशाना

क्या पिछले दो आईपीएल सीजनों में कुलदीप यादव के खराब प्रदर्शन की वजह KKR टीम थी?

Kuldeep Yadav. (Photo Source: IPL/BCCI)
Kuldeep Yadav. (Photo Source: IPL/BCCI)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर निखिल चोपड़ा ने जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए कुलदीप यादव के प्रदर्शन पर अपने विचार साझा किए हैं। चाइनामैन स्पिनर इस समय जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में गेंद के साथ शानदार फॉर्म में है। कुलदीप यादव ने सात मैचों में 13 विकेट चटकाएं है।

निखिल चोपड़ा ने कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के टीम प्रबंधन और अनुभवी खिलाड़ियों ने उनके बुरे दौर में कुलदीप यादव का साथ नहीं दिया, लेकिन जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग और कप्तान ऋषभ पंत से स्पिनर को आवश्यक समर्थन मिल रहा है।

कुलदीप यादव को KKR से नहीं मिला समर्थन जो अब उन्हें DC दें रही हैं

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने आगे कहा बाएं-हाथ के कलाई के स्पिनर को जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए विकेट लेने और जीत हासिल करने का मौका मिल रहा है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि अगर खिलाड़ी के पास उसके कप्तान का विश्वास होता है, और टीम प्रबंधन खिलाड़ियों के साथ हर परिस्थिति में खड़ा होता है, तो प्रदर्शन अपने आप उभर कर आता है।

निखिल चोपड़ा ने क्रिकट्रैकर पर Sky247.net द्वारा प्रस्तुत नॉट जस्ट क्रिकेट शोपर कहा: “पिछले संस्करण में केकेआर ने जिस तरह से उनके साथ व्यवहार किया, उससे कुलदीप यादव खुश नहीं थे और यहां तक कि वह एक मैच के दौरान भावुक भी हो गए थे। एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को अपनी टीम के आत्मविश्वास की आवश्यकता होती है, लेकिन केकेआर की तरफ से स्पिनर के लिए यह दिखाई नहीं देता था।”

उन्होंने आगे कहा, “दिल्ली कैपिटल्स में उनके लिए चीजें धीरे-धीरे बदल गई हैं, जब वह विकेट लेते हैं, तो वह तुरंत अपने कप्तान ऋषभ पंत को गले लगाते हैं। इस सीजन में उनके साथ टीम प्रबंधन और कप्तान का समर्थन है, और कुलदीप इस समय दिल्ली के लिए विकेट लेने और मैच जीतने के अवसर का लुत्फ उठा रहे हैं।”

 

close whatsapp