राजस्थान रॉयल्स ने आगामी IPL सीजन के लिए श्रीलंकाई दिग्गज लसिथ मलिंगा को अपनी टीम का तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया
लसिथ मलिंगा के नाम पर IPL के अब तक के इतिहास में सर्वाधिक 170 विकेट लेने का कारनामा दर्ज है।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - मार्च 11, 2022 3:01 अपराह्न

श्रीलंकाई टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज और कप्तान लसिथ मलिंगा आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के सीजन में एकबार फिर से अलग भूमिका में देखने को मिलेंगी। जिसमें राजस्थान रॉयल्स की टीम ने उन्हें तेज गेंदबाजी कोच के तौर पर अपनी टीम के साथ जोड़ा है। इस बात की आधिकारिक जानकारी IPL फ्रेंचाइजी ने 11 मार्च को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दी।
लसिथ मलिंगा की गिनती लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में की जाती है, जिसमें वह बल्लेबाजों के लिए किसी बुरे सपने से कम साबित नहीं होते थे। IPL की सबसे सफल फ्रेंचाइजी और सर्वाधिक बार खिताब को अपने नाम करने वाली मुंबई इंडियंस टीम का मलिंगा लंबे समय तक एक अहम हिस्सा रहे हैं।
जिसमें उनके नाम पर 122 मैचों में 170 विकेट लेने का कारनामा दर्ज हैं। जिसके बाद वह अभी भी इस टी-20 लीग में सर्वाधिक विकेट हासिल करने के मामले में पहले स्थान पर काबिज हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम में उनके जुड़ने से इसका काफी लाभ टीम को मिलने वाला है, जिसमें प्रसिद्ध कृष्णा जैसे कई युवा गेंदबाज पहले से ही टीम का हिस्सा हैं।
कुमार संगकारा पहले से ही राजस्थान रॉयल्स टीम के साथ
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने लसिथ मलिंगा को अपनी टीम के जोड़ने के फैसले का एलान एक खास तरीके से उनकी फोटो को पोस्ट करते हुए किया। जिसमें मलिंगा गेंद को चूमते हुए दिखाई दे रहे हैं और फ्रेंचाइजी ने उनके टीम के साथ जुड़ने की खबर को कंफर्म किया। वहीं इससे पहले पूर्व श्रीलंकाई कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज कुमरा संगकारा राजस्थान रॉयल्स का अहम हिस्सा हैं, जिसमें वह फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन के पद पर हैं।
इस बार राजस्थान रॉयल्स की टीम ने IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के दौरान शिमरोन हेटमायर और रीस वैन डर डुसेन जैसे खिलाड़ियों को अपनी टीम के साथ जोड़ा। वहीं तेज गेंदबाजी में टीम के पास ट्रेंट बोल्ट, नवदीप सैनी और प्रसिद्ध कृष्णा का विकल्प मौजूद रहने वाला है। IPL 2022 के सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम अपना पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 मार्च को खेलेगी।
यहां पर देखिए उस ट्वीट को:
*𝐤𝐢𝐬𝐬𝐞𝐬 𝐭𝐡𝐞 𝐛𝐚𝐥𝐥*
Lasith Malinga. IPL. Pink. 💗#RoyalsFamily | #TATAIPL2022 | @ninety9sl pic.twitter.com/p6lS3PtlI3
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 11, 2022