IPL 2022: ग्रीम स्मिथ ने बताया आखिर क्यों वह लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से है इतने प्रभावित

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) से 10 अप्रैल को होगा।

Advertisement

Graeme Smith and Lucknow Super Giants (Image Source: Getty Images/BCCI/IPL)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में शानदार प्रदर्शन के लिए डेब्यूटेंट फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की प्रशंसा की है। केएल राहुल की अगुआई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) टीम ने इस सीजन की शुरुआत गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार के साथ की थी, लेकिन उन्होंने मौजूदा आईपीएल 2022 (IPL 2022) में लगातार तीन मैच जीतकर धमाकेदार वापसी की।

Advertisement
Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मैच जीतकर आईपीएल 2022 (IPL 2022) की अंकतालिका में 6 अंको के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है। डेब्यूटेंट फ्रेंचाइजी ने जारी टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है, जिसमें ग्रीम स्मिथ भी शामिल है।

अपने डेब्यू आईपीएल (IPL) सीजन में उन्हें शानदार तरीके लड़ते हुए देखने के बाद दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने कहा कि कागज पर भले ही लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) कमजोर दिख रही हो, लेकिन वह इसके ठीक है।

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के फैन हुए ग्रीम स्मिथ

ग्रीम स्मिथ ने Cricket.com के हवाले से कहा: “हर बार जब आप लखनऊ टीम को कागज पर देखते हैं, तो आपको लगता है कि वे संघर्ष करने जा रहे हैं। लेकिन वे वास्तव में एक टीम के रूप में अच्छा खेल रहे हैं। कागज पर उनका गेंदबाजी आक्रमण शानदार नहीं है, लेकिन वे अपना काम बखूबी कर रहे हैं; वे साझेदारी में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वे अभी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में हैं। टूर्नामेंट में लगातार तीन मैच जीतने से  उनका  आत्मविश्वास बढ़ा है, और वे पुरानी आईपीएल टीमों को पीछे धकेल आगे बढ़ रहे हैं।”

अब तक जो देखा गया है, उसमे ये साफ-साफ नजर आया कि अगर कोई खिलाड़ी प्रदर्शन करने में विफल रहता है तो टीम के पास उसके लिए बैकअप होता है। यदि वे बल्ले से प्रदर्शन करने में विफल रहते हैं, तो गेंदबाज चमक उठते है। यदि सलामी बल्लेबाज विफल हो जाते हैं, तो मध्य क्रम के बल्लेबाज मैच जीता देते हैं। उन्होंने सब कुछ संतुलित कर लिया है। उन्होंने पहले सीजन में बहुत अच्छा प्रबंधन किया है।

आपको बता दें, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा, जब दोनों टीमें 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।

Advertisement