IPL 2022: जिस टीम के साथ किया था आईपीएल का शुरुआत, फिर उसी टीम में पहुंचे वॉर्नर - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: जिस टीम के साथ किया था आईपीएल का शुरुआत, फिर उसी टीम में पहुंचे वॉर्नर

पिछले सीजन में डेविड वॉर्नर SRH के लिए खेलते हुए दिखे थे।

David Warner
David Warner. (Photo Source: IPL/BCCI)

आईपीएल के मेगा ऑक्शन का आगाज हो चुका है और इसी के साथ ही सभी बड़े-बड़े खिलाड़ियों को 10 फ्रेंचाइजी फटाफट अपनी टीम में शामिल कर रही है। इसी कड़ी में अब डेविड वॉर्नर को भी दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी ने 6.25 करोड़ की कीमत देकर खरीद लिया है। डेविड वॉर्नर जो पिछले आईपीएल सीजन तक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए नजर आ रहे थे वो इस सीजन अपनी पहली टीम के लिए खेलेंगे।

मेगा ऑक्शन के लिए डेविड वॉर्नर ने अपना बेस प्राइस दो करोड़ रुपये रखा था और यह पहले से तय माना जा रहा था कि उनके ऊपर बड़ी बोली लगेगी। वॉर्नर मार्की खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं और इस सूची में शामिल खिलाड़ी अक्सर नीलामी में मोटी रकम हासिल करते हैं और यही वॉर्नर के साथ भी हुआ, उन्होंने भी ऑक्शन 6 करोड़ से अधिक का रकम हासिल किया।

किस-किस टीम के लिए खेल चुके हैं डेविड वॉर्नर?

डेविड वॉर्नर ने अपने आईपीएल करियर की शरूआत 2009 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के साथ की थी। दिल्ली टीम के साथ वो 2013 सीजन तक जुड़े रहे थे और उसके बाद वो सनराइजर्स हैदराबाद टीम के साथ जुड़ गए। उन्हें 2015 में हैदराबाद टीम का कप्तान बनाया और 2016 में उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को चैंपियन का ख़िताब दिलाया। उनकी गिनती आईपीएल में एक सफल कप्तानों में की जाती है। उसके बाद वो पिछले सीजन तक SRH के साथ जुड़े रहे थे।

आईपीएल में अब तक वॉर्नर का रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के तूफानी ओपनर और सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान डेविड वार्नर IPL इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल हैं और अपनी कप्तानी में SRH को चैंपियन बना चुके हैं। वॉर्नर IPL के 150 मैचों में 5449 रन के साथ टॉप-5 बल्लेबाजों में शुमार हैं। वॉर्नर की काबिलियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके नाम टूर्नामेंट में चार शतक और 50 अर्धशतक दर्ज है।

वॉर्नर के नाम IPL में सबसे ज्यादा तीन बार ऑरेंज कैप जीतने का शानदार रिकॉर्ड है। हालांकि पिछले सीजन टीम मैनेजमेंट के साथ विवाद के चलते सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें रिटेन नहीं किया था। और उन्होंने खुद कई मौकों पर कहा था कि वो इस फ्रेंचाइजी के लिए कभी नहीं खेलेंगे।

close whatsapp