IPL 2022: मेगा ऑक्शन में स्विंग के सुल्तान मोहम्मद शमी को इस टीम ने किया अपने साथ शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: मेगा ऑक्शन में स्विंग के सुल्तान मोहम्मद शमी को इस टीम ने किया अपने साथ शामिल

मोहम्मद शमी ने पिछले 3 IPL सीजन में गेंद से शानदार प्रदर्शन किया है।

Mohammad Shami. (Photo Source: IPL/BCCI)
Mohammad Shami. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के मेगा ऑक्शन का शोर 12 फरवरी की सुबह 11 बजे के साथ शुरू हो चुका है, जिसमें पहले राउंड में टॉप-10 मार्की खिलाड़ियों को लेकर बोली लगाी जा रही है। इसी में एक नाम भारतीय टीम के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का भी शामिल है। जिन्होंने खुद को 2 करोड़ रुपए में शामिल किया था। IPL ऑक्शन में इस बार कई बड़े नामों को ऑक्शन का हिस्सा बनते हुए साफतौर पर देखा जा रहा है।

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में मोहम्मद शमी की प्रतिभा को देखते हुए सभी 10 फ्रेंचाइजियों के लिए वह किसी मैच विनर गेंदबाज से कम नहीं थे। जिसमें शमी जहां नई गेंद से विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं, वहीं अंतिम के ओवरों में उनकी विविधता भरी गेंदबाजी बल्लेबाजों को तेज से रन बनाने से भी रोकने का काम करती है।

ऐसे में शमी को लेकर ऑक्शन में दिलचस्प लड़ाई देखने को मिलने वाली थी, यह पहले ही तय हो चुका था। लेकिन अंत में गुजरात टाइटन्स की टीम उन्हें अपने साथ शामिल करने में सफल रही। जिसको लेकर फ्रेंचाइजी की तरफ से कुल 6 करोड़ 25 लाख रुपए खर्च कर दिए गए। हालांकि शमी की प्रतिभा को देखते हुए वह टीम के लिए बतौर भारतीय खिलाड़ी आगामी सीजन में काफी उपयोगी साफतौर पर साबित होने वाले हैं।

अब तक IPL में रहा है ऐसा प्रदर्शन

मोहम्मद शमी के अब तक के IPL प्रदर्शन पर नजर डाली जाए तो साल 2013 के सीजन में डेब्यू करने के बाद अब तक उन्होंने कुल 77 मैचों में खेलते हुए 30.41 के औसत से 79 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान शमी का इकॉनमी रेट 8.63 का देखने को मिला है। हालांकि शुरुआती कुछ सीजन में शमी का गेंद से कुछ खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला था।

लेकिन साल 2019 और उसके बाद 2020, 2021 में मोहम्मद शमी ने अपने प्रदर्शन से लगातार प्रभावित किया है। जिसमें उन्होंने 19, 20 और 19 विकेट लगातार सीजन में हासिल में किए हैं। पिछले सीजन में मोहम्मद शमी पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा थे, लेकिन फ्रेंचाइजी ने इस बार मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें रिटेन ना करने का फैसला किया।

close whatsapp