IPL 2022: मेगा ऑक्शन में रवि अश्विन को इस दिग्गज फ्रेंचाइजी ने अपने टीम में शामिल किया - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: मेगा ऑक्शन में रवि अश्विन को इस दिग्गज फ्रेंचाइजी ने अपने टीम में शामिल किया

आर अश्विन आईपीएल में कई टीमों के लिए खेल चुके हैं।

Ravichandran Ashwin. (Photo Source: IPL/BCCI)
Ravichandran Ashwin. (Photo Source: IPL/BCCI)

पिछले कई दिनों से फैंस जिस मेगा ऑक्शन का इंतजार कर रहे थे उसका आगाज आखिरकार हो चुका है। ऑक्शन से पहले ये बात लगभग पहले से तय मानी जा रही थी कि जो मार्की लिस्ट में जिन-जिन खिलाड़ियों का नाम है उनकी बोली सबसे पहले लगेगी और इसी क्रम में ऑक्शन के पहले दिन ही दिग्गज ऑफ स्पिनर रवि अश्विन का नाम आया और यहां भी उनके ऊपर जमकर पैसा बरसाया गया।

मेगा ऑक्शन 2022 में रवि अश्विन को राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी ने 5 करोड़ की कीमत देकर खरीद लिया है। रवि अश्विन ने भी इस ऑक्शन के लिए अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था और यह बात सभी को पहले से पता था कि ऑक्शन के दौरान अश्विन को उनके बेस प्राइस से कहीं अधिक पैसा मिलेगा और हुआ भी कुछ ऐसा ही।

किस-किस फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं आर अश्विन ?

रविचंद्रन अश्विन आईपीएल में अब तक कुल चार फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2008 में अपने घरेलू टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ की थी, CSK के साथ वो 2015 तक जुड़े रहे थे। उसके बाद अगले दो साल वो राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए दिखे थे, फिर 2018 में वह पंजाब किंग्स के साथ जुड़े और वहां कप्तानी भी की। उसके बाद वह 2020 सीजन में दिल्ली के साथ जुड़े थे।

कैसा रहा अब तक का अश्विन का आईपीएल रिकॉर्ड

रविचंद्रन अश्विन 2021 के आईपीएल में पूरी तरह फेल दिखाई दिए। अश्विन दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे थे, उन्होंने पिछले सीजन में कुल 13 मैच खेले और सिर्फ 7 विकेट ही लिए। साल 2009 के बाद ये पहला मौका है जब आईपीएल में अश्विन ने सिर्फ सिंगल डिजिट के अंदर विकेट लिए हो। वहीं अश्विन के पूरे आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें तो वह अब इस लीग में 167 मुकाबले खेल चुके हैं।

खेले गए इन 167 मुकाबलों में उन्होंने 145 विकेट अपने नाम किए हैं और इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 27.80 का रहा वहीं उनकी इकॉनमी 6.91 की रही। टी-20 क्रिकेट के लिहाज से उनका इकॉनमी बेहद शानदार है। अश्विन के नाम आईपीएल में एक चार विकेट हॉल भी मौजूद है।

close whatsapp