IPL 2022 मेगा ऑक्शन में करोड़पति बने राजवर्धन हंगरगेकर ने बताया आखिर क्यों हैं CSK उनके लिए खास

राजवर्धन हंगरगेकर को IPL 2022 मेगा ऑक्शन में CSK दवारा भारी भरकम कीमत पर खरीदे जाने के बाद भी एक मलाल हैं।

Advertisement

Rajvardhan-Hangarkekar ( Photo Source : Twitter)

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज राजवर्धन हंगरगेकर को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने हाल ही में संपन्न हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मेगा ऑक्शन में 1.50 करोड़ रुपये में अपनी टीम के शामिल कर लिया है। राजवर्धन हंगरगेकर ने भारत के इस साल वेस्टंइडीज में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप खिताब जीतने में अहम योगदान दिया था। राजवर्धन हंगरगेकर एक तेज गेंदबाज होने के साथ-साथ निचले क्रम में तेजी से रन बनाने में सक्षम हैं।

Advertisement
Advertisement

चलिए थोड़ा इस रातों-रात करोड़पति बने खिलाड़ी के बारे में बताते हैं: राजवर्धन हंगरगेकर का जन्म महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले के छोटे से कस्बे तुलजापुर में हुआ था। उन्होंने क्रिकेट की शुरआत ऑफ स्पिन गेंदबाजी के साथ की थी, लेकिन जब वह 14 साल के थे, तब उन्होंने तेज गेंदबाजी का विकल्प चुना।

राजवर्धन हंगरगेकर को उनके उस्मानाबाद जिले के लिए शानदार प्रदर्शन के आधार पर पिछले सीजन में उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी के लिए महाराष्ट्र की अंडर-16 टीम में चुना गया था। इस युवा ऑलराउंडर ने अब तक महाराष्ट्र के लिए 5 लिस्ट-ए और 2 टी-20 मैच खेल चुके हैं।

राजवर्धन हंगरगेकर को उनके स्वर्गीय पिता की पसंदीदा टीम CSK द्वारा चुना गया

अब IPL 2022 मेगा ऑक्शन पर आते हैं, चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से अनुबंध हासिल करना राजवर्धन हंगरगेकर के लिए बेहद खास हैं, क्योंकि CSK उनके स्वर्गीय पिता की पसंदीदा IPL टीम थी, और एमएस धोनी पसंदीदा क्रिकेटर थे। बता दें, युवा ऑलराउंडर के पिता का देहांत 2020 में कोविड-19 संक्रमण से हो गया था।

Indian Express से बातचीत के दौरान राजवर्धन हंगरगेकर ने बताया उनके पिता को IPL में सिर्फ CSK टीम पसंद थी और वह चेन्नई के मैच बड़े ही जुनून से देखते थे। युवा खिलाड़ी ने कहा काश उनके पिता उसे उनकी पसंदीदा टीम CSK के लिए खेलते हुए देखने के लिए जीवित होते।

ऑलराउंडर ने आगे कहा पैसो से ज्यादा महत्वपूर्ण उनके लिए खेलना है, जब तक वह प्रदर्शन कर रहे होंगे तब तक ये सब चीजे आती रहेंगी, इसलिए, उनका एकमात्र फोकस अच्छा प्रदर्शन करने पर हैं।

इसी बीच राजवर्धन हंगरगेकर के कोच मोहन जाधव ने कहा हर युवा खिलाड़ी का सपना IPL में खेलने का होता हैं, उनकी एकमात्र सलाह ये हैं कि वह एमएस धोनी को देखे और उनसे सीखे। उन्हें पूरी उम्मीद हैं कि अगर युवा ऑलराउंडर को IPL 2022 में मौका दिया गया, तो वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा।

Advertisement