IPL 2022: बासिल थम्पी ने बताया कैसे मैच में धुनाई के बाद तेंदुलकर, जहीर ने बढ़ाया था हौसला - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: बासिल थम्पी ने बताया कैसे मैच में धुनाई के बाद तेंदुलकर, जहीर ने बढ़ाया था हौसला

खराब मैच के बाद मुंबई इंडियंस के स्टाफ ने बासिल थम्पी की हौसलाअफजाई की थी।

Basil Thampi of Mumbai Indians. (Photo Source: IPL/BCCI)
Basil Thampi of Mumbai Indians. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के जारी 15वें सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) के संघर्ष की कहानी सभी को पता है। जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में मुंबई इंडियंस (MI) सही टीम संयोजन नहीं ढूंढ पाई, वहीं पांच बार की चैंपियन फ्रेंचाइजी के पास गेंदबाजी आक्रमण में वो आग नहीं थी, परिणामस्वरूप उन्हें अब तक का सबसे खराब सीजन देखने को मिला।

मुंबई इंडियंस (MI) 11 मैचों में केवल दो जीत के साथ आईपीएल 2022 (IPL 2022) की अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है, और इसके साथ ही फ्रेंचाइजी प्लेऑफ की दौड़ से भी बाहर हो चुकी है। इस बीच, मुंबई इंडियंस (MI) के तेज गेंदबाज बासिल थम्पी ने सचिन तेंदुलकर से जुड़ा एक खुलासा किया है।

बासिल थम्पी ने बताया कैसे सचिन तेंदुलकर ने बढ़ाया हौसला

दरअसल, मुंबई इंडियंस (MI) ने एक वीडियो जारी किया है, जहां तेज गेंदबाज बासिल थम्पी ने भारत के महान बल्लेबाज और फ्रेंचाइजी के मेंटर सचिन तेंदुलकर से आईपीएल 2022 (IPL 2022) में उनकी खराब गेंदबाजी को लेकर बातचीत का खुलासा किया है।

बासिल थम्पी ने फ्रैंचाइजी द्वारा अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए वीडियो में बताया: “मेरा मैच बहुत खराब गया था, और मुझे टीम के डॉक्टर से संदेश मिला कि सचिन सर मुझसे मिलना चाहते हैं। मैंने उनके साथ करीब चालीस मिनट बिताए और हमने क्रिकेट के बारे में बात की। हमने हर मुद्दे पर चर्चा की।”

उन्होंने आगे कहा: “जाक (जहीर खान) सर और बोंडी (शेन बॉन्ड) सर इस बारे में बात कर रहे थे कि वे मैच के लिए कैसे तैयारी किया करते थे। वे स्थिति पर कैसे प्रतिक्रिया करते हैं … वे वास्तव में बात करने के लिए बहुत ही मिलनसार थे और आप जानते हैं, जब भी हमारे पास समय होता है, हम उन्हें संदेश भेज सकते हैं।”

आपको बता दें, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) अब 12 मई को आईपीएल 2022 (IPL 2022) के अपने अगले ग्रुप स्टेज मुकाबले में गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से भिड़ेंगी।

close whatsapp