IPL 2022: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में पहली जीत के साथ मनाया रोहित शर्मा का जन्मदिन, देखिए वीडियो

मुंबई इंडियंस ने टीम होटल में रोहित शर्मा का जन्मदिन मनाया।

Advertisement

Rohit Sharma Birthday celebrations. (Photo Source: Twitter/MumbaiIndians)

जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में आठ असफल प्रयासों के बाद, मुंबई इंडियंस (MI) आखिरकार 30 अप्रैल को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) पर पांच विकेट से जीत के साथ इस सीजन में अपनी पहली जीत और अपने पहले दो अंक हासिल करने में सफल रही।

Advertisement
Advertisement

मुंबई इंडियंस (MI) भले ही जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) से बाहर हो गई हो, लेकिन राजस्थान रॉयल्स (RR) पर यह जीत वास्तव में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खास थी, क्योंकि यह कप्तान रोहित शर्मा के 35वें जन्मदिन के अवसर पर हुई थी, और ये जारी सीजन में टीम की पहली जीत थी।

मुंबई इंडियंस ने धूमधाम से मनाया हिटमैन का जन्मदिन

हालांकि, रोहित शर्मा के लिए बल्ले से मुश्किल दिन रहा, क्योंकि वह केवल 2 रन ही बना पाए, लेकिन उनकी टीम ने उन्हें राजस्थान रॉयल्स (RR) पर जीत के साथ जन्मदिन का शानदार तोहफा दिया। इस बीच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) ने मैच के बाद केक काटकर रोहित शर्मा का जन्मदिन मनाया।

मैच के बाद मुंबई इंडियंस (MI) के मुख्य कोच महेला जयवर्धने, सीनियर ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड और फ्रेंचाइजी के सभी सदस्यों ने टीम होटल में हिटमैन का जन्मदिन मनाया। इस उत्सव का फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो भी पोस्ट किया हैं।

इसके अलावा सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी और सीजन की अपनी पहली जीत का जश्न मनाया। समारोह के दौरान, सूर्यकुमार यादव को डेब्यूटेंट कुमार कार्तिकेय को उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए केक खिलाते हुए देखा गया, जिसने मुंबई इंडियंस (MI) की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुंबई इंडियंस ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा: कप्तान रोहित शर्मा का जन्मदिन और पहली जीत की खुशीआज का 𝐌𝐈 𝐃𝐚𝐢𝐥𝐲 एकदम खास हैं!

यहां देखिए वीडियो –

आपको बता दें, कुमार कार्तिकेय ने राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन का विकेट लिया और अपने चार ओवरों में 4.8 की इकॉनमी रेट से 1/19 के आंकड़े दर्ज किए।

Advertisement