IPL 2022: मोईन अली को मिला भारत का वीजा जल्द ही चेन्नई सुपर किंग्स टीम के जुड़ेगें - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: मोईन अली को मिला भारत का वीजा जल्द ही चेन्नई सुपर किंग्स टीम के जुड़ेगें

मोईन अली ने भारत के वीजा के लिए 1 महीने पहले आवेदन किया था, जिसके बाद अब उन्हें मंजूरी मिली है।

Moeen Ali. (Photo Source: IPL/BCCI)
Moeen Ali. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन की शुरुआत 26 मार्च से होगी जिसमें सीजन का पहला मुकाबला गत-विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन पहले मैच को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स टीम के स्टार ऑलराउंडर मोईन अली चयन को लेकर उपलब्ध नहीं होंगे।

दरअसल वीजा कारणों के चलते मोईन अभी तक भारत के लिए उड़ान नहीं भर सके हैं। लेकिन अब उन्हें वीजा मिल चुका है, जिसके बाद वह जल्द ही भारत पहुंचने के साथ टीम के साथ जुड़ सकेंगे। मोईन ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में लगभग 1 महीने पहले वीजा के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें इसे मिलने काफी देर हो गई जिसके चलते अब वह सीजन के पहले मैच में टीम के लिए उपलब्ध नहीं हो सकेंगे।

क्रिकबज्ज में छपी एक खबर के अनुसार जिसमें मोईन के पिता मुनीर अली ने अपने बयान में कहा कि, 23 मार्च को वीजा के पेपर मिल गए हैं और वह जल्द ही भारत के लिए उड़ान भरेंगे। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने अपने दिए बयान में कहा कि मोईन सीधे मुंबई पहुंचने के बाद आइसोलेशन में चले जायेंगे।

जिसमें काशी विश्वनाथन ने अपने दिए बयान में आगे कहा कि, 26 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मोईन अली चयन के लिए उपलब्ध नहीं हो सकेंगे, लेकिन अच्छी बात यह है कि सभी अनिश्चिताओं का अंत हो गया है। वहीं मोईन के पिता ने इससे पहले कहा था कि, उनका बेटा लगातार भारत की यात्रा करता रहता है, लेकिन इसके बावजूद वीजा के पेपर मिलने में इतनी देरी होना सच में सही नहीं है।

दूसरे मुकाबले से टीम के लिए उपलब्ध होना तय

गत-विजेता चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को सीजन का दूसरा मुकाबला 31 मार्च को नई IPL फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई के ब्रेब्रोन स्टेडियम में खेलना है, जिसमें अब मोईन चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। पिछले सीजन में चेन्नई को विजेता बनाने में मोईन ने बल्ले और गेंद दोनों से ही टीम के लिए एक मैच विनर खिलाड़ी की भूमिका को अदा किया था।

जिसमें मोईन को टीम में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला और इसका उन्होंने काफी बेहतर तरीके से लाभ उठाया था। इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में फाफ डु प्लेसिस के ना होने से टीम को मोईन से और भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

close whatsapp