IPL 2022: “CSK को कुछ अलग करने की जरुरत है”- पार्थिव पटेल ने एमएस धोनी को लेकर की चौंका देने वाली मांग
पार्थिव पटेल ने संघर्षरत फ्रेंचाइजी CSK के लिए एक आश्चर्यजनक सुझाव दिया है!
अद्यतन - अप्रैल 11, 2022 4:30 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के जारी 15वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की शुरुआत सबसे खराब रही और गत विजेता फ्रेंचाइजी को पहले चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आईपीएल (IPL) के इतिहास में मुंबई इंडियंस (MI) के बाद दूसरी सबसे सफल फ्रेंचाइजी है।
लेकिन जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का संघर्ष देखते हुए कई प्रशंसकों और विशेषज्ञों ने फ्रेंचाइजी को पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर कर दिया है। जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से 12 अप्रैल को है।
इस महत्वपूर्ण मैच से पहले भारत और चेन्नई के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने संघर्षरत फ्रेंचाइजी के लिए एक आश्चर्यजनक सुझाव दिया है, जिसके जरिए रवींद्र जडेजा की अगुआई वाली टीम जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में वासपी कर सकती है, क्योंकि फ्रेंचाइजी अब तक अपना खाता तक नहीं खोल पाई है।
एमएस धोनी बतौर सलामी बल्लेबाज खेले: पार्थिव पटेल
पार्थिव पटेल ने एमएस धोनी को निचले क्रम में खेलने के बजाय चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए पारी की शुरुआत करने का सुझाव दिया है। उनका मानना है कि अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज सीएसके (CSK) को अच्छी शुरुआत दें सकते हैं, जिससे मध्य और निचले क्रम के बल्लेबाजों को जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अंतिम ओवरों में निडर होकर बल्लेबाजी करने का अवसर मिलेगा है। आपको बता दें, धोनी ने टी-20 क्रिकेट में कभी ओपनिंग नहीं की है।
क्रिकबज पर पार्थिव पटेल ने कहा: “धोनी एक ऐसे खिलाड़ी है, जिन्होंने वर्षों से सीएसके को ऐसी परिस्थिति से बाहर निकाला है और टीम को पुनर्जीवित किया है। एमएस धोनी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सलामी बल्लेबाज ही की थी, तो क्यों न इस भूमिका को उन्हें अपने करियर के अंतिम पड़ाव में भी आजमाया जाए? वह अभी सातवें नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, और मुश्किल से 10-15 गेंदे ही खेल पाते है। तो क्यों न धोनी नंबर 3 या 4 या सलामी बल्लेबाज के रूप में इस सीजन में खेले? एमएस धोनी एक दिग्गज है, और किसे पता कि वह 14-15 ओवरों तक भी क्रीज पर टिके रहे। आपको (CSK) कुछ अलग करना होगा।”
उन्होंने आगे कहा: “जब भी भारत गेंद सीम करने वाली परिस्थितियों में परेशानी में फंसा, एमएस धोनी ने रन बनाए हैं, चाहे वह श्रीलंका के खिलाफ हो, जहां उन्होंने धर्मशाला में 80 रन बनाए हों या चेन्नई में पाकिस्तान के खिलाफ जहां उन्होंने शतक बनाया हो। उसकी तकनीक से हर कोई सोचता होगा कि वह एक सीमिंग विकेट पर संघर्ष करेगा, लेकिन ऐसा होता नहीं है। इस आईपीएल में भी गेंद पहले 4-5 ओवर में सीम कर रही है, धोनी की अपनी तकनीक है और वह जानते है कि ऐसी परिस्थितियों में कैसे जीवित रहना है।”