IPL 2022 सीजन के क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर मुकाबले के दौरान किस तरह का रहने वाला मौसम डालिए एक नजर
IPL 2022 सीजन का पहला क्वालीफायर मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच में 24 मई को खेला जाएगा।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - मई 23, 2022 5:37 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 सीजन के लीग मैचों का अंत 22 मई को पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच में खेले गए मुकाबले के साथ हो गया। जिसके बाद अब सभी की नजरें प्लेआफ मुकाबलों को लेकर लग गई हैं, जिसमें इस सीजन का पहला क्वालीफायर मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स के बीच में 23 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाएगा।
इसके अलावा कोलकाता में ही एलिमिनेटर मुकाबला भी 24 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच में खेला जाएगा। हालांकि इन दोनों ही मुकाबलों के आयोजन को लेकर अब एक बड़ा खतरा मंडरा रहा। जिसमें इस समय कोलकाता में आए हुए काल बैशाखी तूफान की वजह से वहां पर लगातार बारिश देखने को मिल रही है।
जिसके चलते अनुमान के मुताबिक 24 मई को भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल सकता है और इस मैच में व्यवधान पड़ना लगभग तय माना जा रहा है। जिसमें बारिश की वजह से पूरा मैच भी धुल सकता है। बता दें कि सिर्फ फाइनल मैच को लेकर रिजर्व-डे की व्यवस्था की गई है, इसका अलावा क्वालीफाई-1 और 2 के अलावा एलिमिनेटर मैच को लेकर अंकतालिका में ऊपर रहने वाली टीम को बारिश से मैच धुलने में लाभ दिया जाएगा।
कुछ ऐसा रहने वाला है, 24 और 25 मई को कोलकाता में मौसम
क्वालीफायर-1 मुकाबले के दिन के मौसम को लेकर अनुमान लगाया जाए तो एक्यूवेदर डॉट कॉम के अनुसार 24 मई को खेले जाने वाले पहले क्वालीफायर मुकाबले के दौरान रात 10:30 के आसपास तेज बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा जिसके चलते मैच में थोड़ा खलल देखने को मिल सकता है। इसके अलावा तापमान करीब 35 डिग्री के करीब रहने की उम्मीद है।
वहीं 25 मई को खेले जाने वाले एलिमिनेटर मुकाबले वाले दिन के मौसम को लेकर देखा जाए तो उस दिन बारिश होने की उम्मीद काफी है। जिससे मैच में किसी तरह का व्यवधान पड़ते हुए शायद ना देखने को मिले।