दिल्ली कैपिटल्स (DC) अभी भी जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) के प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ में शामिल है, ऐसे में सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की गैर-मौजूदगी से टीम को नुकसान होना तय है। पृथ्वी शॉ पहले ही दिल्ली कैपिटल्स (DC) के तीन मैचों से चूक गए हैं।
Advertisement
Advertisement
अब खबर आई हैं कि वह जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के शेष मैचों के लिए भी उपलब्ध नहीं होंगे। जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के पिछले मैच के बाद कप्तान ऋषभ पंत ने कहा था कि पृथ्वी शॉ को टाइफाइड हो सकता है। सलामी बल्लेबाज को बुखार था, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने आखिरी बार 1 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ खेला था।
शेन वॉटसन ने पृथ्वी शॉ के स्वास्थ्य पर दी अपडेट
इस बीच दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सहायक कोच शेन वॉटसन ने पृथ्वी शॉ के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर ने कहा सलामी बल्लेबाज को पिछले दो सप्ताह से बुखार है, और पूरी संभावना है कि उनका आईपीएल 2022 (IPL 2022) अभियान समाप्त हो गया है।
शेन वॉटसन ने ग्रेड क्रिकेटर से कहा: “मैं उसके रोग के बारे में ठीक से नहीं जानता। लेकिन उन्हें पिछले कुछ हफ्तों से अंतर्निहित बुखार है। वास्तव में यह क्या था यह जानने के लिए उन्हें वास्तव में इसकी तह तक जाना पड़ा। आने वाले कुछ मैचों के लिए उनका उपलब्ध होना मुश्किल लग रहा है, जो मुझे अच्छा नहीं लग रहा है, और बड़ी शर्म की बात है, क्योंकि वह एक अविश्वसनीय रूप से कुशल युवा बल्लेबाज हैं, जो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के खिलाफ काफी समय से शानदार प्रदर्शन कर रहा हैं।”
उन्होंने अंत में कहा: “शॉ की अनुपलब्धता हमारे लिए बहुत बड़ा नुकसान है। पिछले कुछ हफ्तों से वह जांच के अधीन है। उम्मीद है कि वह जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ हो जाएगा, लेकिन दुर्भाग्य से, हमारे पास जो दो मैच बचे है, शायद ही वह उनके लिए वापसी कर पाए।”