IPL 2022: क्या CSK अभी भी प्लेऑफ में जगह बना पाएगी? जानिए पूरा समीकरण

सीएसके (CSK) अभी भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है लेकिन इन शर्तों पर।

Advertisement

Chennai Super Kings. (Photo Source: IPL/BCCI)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में दोबारा जाते ही फ्रेंचाइजी जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में जीत की लय में लौट आई हैं। रवींद्र जडेजा के हाथों से एमएस धोनी के कमान वापस लेने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 1 मई को जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 46वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 13 रनों से शिकस्त देकर इस सीजन की तीसरी जीत हासिल कर ली है।

Advertisement
Advertisement

इस जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस को गत विजेता फ्रेंचाइजी के आईपीएल 2022 (IPL 2022) के प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीदें भी बढ़ गईं हैं। जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में सीएसके (CSK) को अब तक खेले गए 9 मैचों में से 6 मैचों में करारी हार का सामना करना पड़ा, जबकि फ्रेंचाइजी ने तीन मैच जीत लिए हैं, और इस समय अंकतालिका में 6 अंको के साथ नौवें स्थान पर हैं।

अभी भी सीएसके (CSK) के लिए प्लेऑफ की गुंजाइश है

अगर सीएसके (CSK) को आईपीएल 2022 (IPL 2022) के प्लेऑफ में जगह बनानी है, तो टीम को अपने बाकि बचे  पांच मैच जीतने होंगे, जिससे उसके 16 अंक हो जाएंगे और प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं भी होंगी। लेकिन इन पॉइंट्स के सहारे एमएस धोनी की टीम आईपीएल 2022 (IPL 2022) के प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाएगी, क्योंकि मसला नेट रनरेट के मामले में उलझ सकता है, इसलिए सीएसके (CSK) को शेष पांच मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे ताकि गत विजेता फ्रेंचाइजी प्लेऑफ में एंट्री कर पाए।

इस समय सीएसके (CSK) का नेट रनरेट -0.407 है, इसलिए टीम को जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में आगामी पांच मुकाबलों में केवल जीत के बारे में नहीं सोचना होगा, बल्कि ये भी सुनिश्चित करना होगा कि वे शेष मैच बड़ी मार्जिन से जीते।

आपको बात दें, गुजरात टाइटन्स (GT), लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG), राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) इस समय शीर्ष चार टीमें हैं, और उनका नेट रनरेट भी काफी बेहतर है, जबकि प्लेऑफ की रेस में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) भी शामिल है।

डालिए सीएसके के आईपीएल 2022 में अगले मुकाबलों पर एक नजर –

CSK बनाम RCB 4 मई, शाम 7.30

CSK बनाम DC 8 मई, शाम 7.30

CSK बनाम MI 12 मई, शाम 7.30

CSK बनाम GT 15 मई, शाम 7.30

Advertisement