IPL 2022: क्यों रोहित शर्मा के आउट होते ही अश्विन की पत्नी पहुंची रितिका के पास? देखिए वायरल वीडियो

अश्विन ने रोहित शर्मा को किया चलता तो वहीं बीवी ने हिटमैन की पत्नी को दी सांत्वना!

Advertisement

Rohit Sharma’s wife Ritika Sajdeh (Image Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का जारी 15वां सीजन भारत और मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा के लिए अच्छा नहीं रहा है। न तो नागपुर में जन्मे क्रिकेटर की कप्तानी में पांच बार की विजेता फ्रेंचाइजी जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अच्छा प्रदर्शन कर पाई, और ना ही सलामी बल्लेबाज रन बटोर पाए।

Advertisement
Advertisement

30 अप्रैल को रोहित शर्मा ने अपना 35वां जन्मदिन मनाया, और स्वाभाविक रूप से, फैंस राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान से बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे थे। हालांकि, ऐसा तो हुआ नहीं, लेकिन मुंबई इंडियंस (MI) इस सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज करने में कामयाब रही।

रितिका सजदेह को गले लगाकर आर अश्विन की पत्नी प्रीति ने जीता दिल

जैसे ही हिटमैन राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ पारी की शुरुआत करने के लिए मैदान में उतरे, वह एक प्रभावशाली पारी खेलने में नाकाम रहे, क्योंकि वह मात्र 2 रनो पर अनुभवी ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के शिकार हो गए। रविचंद्रन अश्विन ने रोहित शर्मा का शिकार ऑफ-ब्रेक टॉस डिलीवरी के साथ किया। फिर क्या था मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान के बल्ले से गलत शॉट निकला और गेंद डेरिल मिशेल के हाथों में जा गिरी।

रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह कप्तान के आउट होने से काफी आहत थीं। जैसे ही कैमरे ने उनकी प्रतिक्रिया को जूम किया, आर अश्विन की पत्नी प्रीति नारायणन तुरंत रितिका सजदेह के पास गईं, और उन्हें गर्मजोशी से गले लगा लिया। इस दिल को छू लेने वाले क्षण का वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है, जहां प्रीति नारायणन को रितिका सजदेह को सांत्वना देते हुए देखा जा सकता है।

यहां तक कि रोहित शर्म खुद भी डगआउट में जाते हुए काफी निराश दिख रहे थे, लेकिन प्रीति नारायणन का दिल छू लेने वाला कदम वास्तव में मार्मिक था। हालांकि, आर अश्विन ने बड़े उत्साह के साथ मुंबई के कप्तान के विकेट का जश्न मनाया, लेकिन MI ने यह मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम कर लिया।

यहां देखें वीडियो –

https://twitter.com/Vishal____18/status/1520440463693869056?

Advertisement