IPL 2022: क्या भारत की कप्तानी का रोहित शर्मा पर उल्टा असर पड़ रहा है? माइकल वॉन ने दी बड़ी प्रतिक्रिया
माइकल वॉन ने मुंबई इंडियंस (MI) के लिए आईपीएल 2022 (IPL 2022) से मिली दो सकरात्मकताओं का खुलासा किया।
अद्यतन - अप्रैल 18, 2022 10:37 पूर्वाह्न

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के जारी 15वें सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का बल्ले के साथ संघर्ष जारी है। जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में न तो रोहित शर्मा का बल्ला चमक रहा है, और ना ही मुंबई इंडियंस (MI) की किश्मत, क्योंकि फ्रेंचाइजी ने अब तक खेले गए अपने सभी छह मैच गवां दिए है, वहीं कप्तान ने केवल 114 रन बनाकर सभी को निराश किया है।
जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान के बल्ले से संघर्ष पर प्रतिक्रिया देते हुए, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा उन्हें लगता है कि खेल के सभी प्रारूपों में भारत की कप्तानी सौंपे जाने के बाद रोहित शर्मा ने बल्ले से अपना टच खो दिया है, उनके प्रदर्शन में लगातार गिरावट आ रही है।
रोहित शर्मा के बल्ले के साथ संघर्ष ने माइकल वॉन को किया निराश
माइकल वॉन के अनुसार, भारत का कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा का आत्मविश्वास काफी अच्छा हो जाना चाहिए था, लेकिन जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में वह अपने खेल को और ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए भारत की कप्तानी का अपना आत्मविश्वास बढ़ाने के रूप में उपयोग करने में असफल रहे।
क्रिकबज पर बात करते हुए माइकल वॉन ने कहा: “रोहित शर्मा के साथ एक मुद्दा है। जब से उन्हें टीम इंडिया की कप्तानी मिली है, तब से उनका प्रदर्शन ऊपर की ओर जाने की बजाय नीचे ही जा रहा है। यह मेरे लिए चिंता की बात होगी कि रोहित अपनी भारतीय कप्तानी का इस्तेमाल आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए नहीं कर पाए, ताकि उनका खेल सचमुच आसमान में जा सके।”
वैसे तो पहले भी कई बार मुंबई इंडियंस (MI) ने आईपीएल (IPL) में लगातार मुकाबले हारे है, लेकिन फ्रेंचाइजी जैसे-तैसे प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब रही, लेकिन जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में टीम के हालात अलग मालूम पड़ते हैं। आईपीएल 2015 में मुंबई इंडियंस (MI) ने लगातार चार मैच हारे लेकिन तब भी ट्रॉफी जीत गए थे, लेकिन माइकल वॉन को लगता है कि इस बार फ्रेंचाइजी के लिए जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में वापसी करना और प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल होगा, क्योंकि टीम अपने पहले छह मैच हार चुकी है।
माइकल वॉन को मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2022 में वापसी पर है संदेह
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने आगे कहा: “वे सिर्फ सही नहीं सोच रहे हैं। उन्हें कुछ भी ठीक नहीं मिल रहा है। वे हर संभव कोशिश कर रहे हैं, अपना सब कुछ दे रहे हैं। वे चीजों के साथ शायद थोड़ा बहुत छेड़छाड़ भी कर रहे हैं, लेकिन मुझे इस साल डर लग रहा है, हम आम तौर पर जानते हैं कि मुंबई हमेशा वापसी करनी वाली टीम है, लेकिन मुझे लगता है कि इस साल थोड़ा बहुत देर हो चुकी हैं।”
माइकल वॉन ने अंत में कहा: “मुझे हमेशा से ही मुंबईं इंडियंस पसंद रही है, लेकिन उनके लिए यह एक कठिन वर्ष होगा, एक ऐसा साल जहां वे कोशिश करने जा रहे हैं, और शायद अब तक एक या दो प्रतिभावान खिलाड़ी ढूंढ पाएं है। मुझे लगता है कि डेवाल्ड ब्रेविस एक ऐसा खिलाड़ी है जिस पर वे कई सालों तक काफी हद तक भरोसा कर सकते हैं। उन्होंने जोफ्रा आर्चर के साथ भी सौदा किया, वह इस साल उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन फिर भी यह अच्छा फैसला था, क्योंकि वह आगामी सीजन में मुंबई से जुड़ जाएंगे।”