रोवमन पोवेल ने बताया कि आखिर उनका इरादा IPL में कितने मीटर लंबा छक्का लगाने का है - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोवमन पोवेल ने बताया कि आखिर उनका इरादा IPL में कितने मीटर लंबा छक्का लगाने का है

आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा छक्का मारने का रिकॉर्ड एल्बी मॉर्कल के नाम है जो उन्होंने 125 मीटर का मारा था साल 2008 में।

Rovman Powell. (Photo Source: IPL/BCCI)
Rovman Powell. (Photo Source: IPL/BCCI)

2022 का साल रोवमन पोवेल का रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ जनवरी में हुई टी-20 श्रृंखला में सबसे ज्यादा रन बनाने की सूची में दूसरे स्थान पर रहे पोवेल ने 3 मुकाबलों में 147 रन बनाए थे। जिसके बाद उनको इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) द्वारा खरीदा गया था। पोवेल ने अपने पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 35 गेंदों में 67 रन की धमाकेदार पारी खेली। इस पारी में 3 चौके और 6 छक्कें भी जड़े। इनमें से एक छक्का पोवेल ने उमरान मलिक को 102 मीटर का जड़ा।

वेस्टइंडीज बल्लेबाज की माने तो उनका अगला टारगेट लियाम लिविंगस्टोन का 117 मीटर लंबे छक्के का रिकॉर्ड तोड़ना है, और साथ ही वो चाहते हैं कि एक बार वो 130 मीटर का छक्का भी जड़े। उनकी माने तो बल्लेबाज को ज्यादा तेज शॉट मारने में नहीं जाना चाहिए बस टाइमिंग के साथ गेंद को दम लगा कर मारना चाहिए।

पोवेल को लगता है कि अच्छी बल्लेबाजी पिच पर वो यह रिकॉर्ड बना सकते हैं। बता दें कि आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा छक्का मारने का रिकॉर्ड एल्बी मॉर्कल के नाम है जो उन्होंने 125 मीटर का मारा था साल 2008 में।

रोवमन पोवेल ने IPLT20.कॉम में बताया कि, मुझे लगता है कि मैं यह रिकॉर्ड तोड़ सकता हूं। मैंने कल ही मनदीप सिंह से कहा था कि मैं 130 मीटर का छक्का मार सकता हूं। देखिए आगे क्या होता है। उन्होंने कहा कि लंबे छक्के आप तब ही मार सकते हैं जब आप क्रीज पर थोड़ा समय बिता लें और आप एक अच्छी पोजीशन में हो।

स्थिति आपकी मजबूत होना चाहिए और अगर विकेट अच्छा है तो आप गेंद की लाइन पर आकर छक्का मार सकते हैं। मैं अपने आप को मौका देता हूं और क्रीज़ की गहराई पर जाकर गेंद मारता हूं जब वो मुझे फूल बॉल कराते हैं।

जीत के साथ दिल्ली कैपिटल अंक तालिका में पांचवें स्थान पर

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (DC) की शुरुआत खराब रही और पहला विकेट पहले ही ओवर में बिना खाता खोले गिर गया। लेकिन डेविड वार्नर और रोवमन पोवेल की नाबाद 122 रन की नाबाद साझेदारी की बदौलत टीम ने 20 ओवर में 207 रन बनाए। वार्नर ने 58 गेंदों में 92 रन की नाबाद धमाकेदार पारी खेली वहीं रोवमन पोवेल ने नाबाद 35 गेंदो में 67 रन बनाए।

जवाब में हैदराबाद की ओर से निकोलस पूरन ने 34 गेंदों में 64 रन बनाए लेकिन बाकी किसी भी बल्लेबाज का ना चलना टीम के लिए गलत साबित हुआ और यह मुकाबला दिल्ली 21 रनों से जीत गई।

close whatsapp