IPL 2022: रियान पराग को सोशल मीडिया स्टार कहे जाने के विवाद पर साइमन डाउल ने दी सफाई
सोशल मीडिया पर हंगामे के बाद रियान पराग पर अपनी टिप्पणियों के बचाव में आए साइमन डाउल!
अद्यतन - Apr 7, 2022 5:39 pm

न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर साइमन डाउल काफी सुर्खियों में है। उन्होंने आईपीएल 2022 (IPL 2022) की कमेंट्री के दौरान राजस्थान रॉयल्स (RR) के क्रिकेटर रियान पराग के आईपीएल (IPL) में खराब प्रदर्शन पर बात करते हुए उन्हें ‘सोशल मीडिया स्टार’ कहा था। अब उन्होंने अपने इस बयान पर सफाई देते हुए अपना पक्ष रखा है।
रियान पराग ने आईपीएल (IPL) में राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ 2019 सीजन में डेब्यू किया था, तब से वह ऐसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा है। राजस्थान रॉयल्स (RR) ने रियान पराग की ऑलराउंड प्रतिभा पर भरोसा जताते हुए युवा ऑलराउंडर को आईपीएल 2022 (IPL 2022) मेगा नीलामी में 3.8 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन वह जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में बिल्कुल भी फॉर्म में नजर नहीं आ रहे हैं।
साइमन डाउल ने कर दिया रियान पराग के फैन को नाराज
इस बीच, साइमन डाउल ने रियान पराग को ‘सोशल मीडिया स्टार’ कहा था, और साथ में यह भी कहा था उनकी इस छवि की मैदान पर कोई गिनती नहीं है। हालांकि, कमेंटेटर ने बाद में अपने बयान पर उचित स्पष्टीकरण दिया और स्वीकार किया कि टिप्पणियां सही तरीके से नहीं निकलीं।
जिसके बाद, साइमन डाउल ने अपनी इस टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर कुछ फैंस को नाराज कर दिया और अब उन्होंने अपनी बात को सही तरीके से न बता पाने के लिए माफी भी मांगी। आपको बता दें, 20 साल के रियान पराग ने अब तक 33 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमे उन्होंने 356 रन बनाए हैं, और तीन विकेट झटके हैं।
Simon Doull on air questioning RR's decision to play Riyan Parag who has modest record,I think that is a fair opinion.
But then he concludes by saying that I know Riyan is a social media star but that doesn't count in a match.
Why would any commentator say that on national TV?
— Akash (@Akashkumarjha14) April 5, 2022
Whether Parag deserves his place in the side or not is besides the point.
A commentator should focus on cricketing merits of a decision instead of commenting on someone's lifestyle choices.
— Akash (@Akashkumarjha14) April 5, 2022
साइमन डाउल ने ट्विटर पर लिखा: “मुझे लगता है आपने प्वाइंट मिस कर दिया। सोशल मीडिया मुझे कहता है कि वह लोकप्रिय हैं, और काफी पसंद किए जाते हैं, लेकिन जब वह बीच मैदान में होते हैं तो यह मायने नहीं रखता। रन और स्ट्राइक रेट उनके लिए महत्वपूर्ण है, जो फिलहाल अच्छा नहीं है। हो सकता है कि ट्रांसलेशन में मिस हो गया हो। जिसके लिए मुझे थोड़ा खेद है.. खेल का आनंद लें।”
I think you missed the point. The social media says to me he is popular and well liked but that doesn’t count when he is in the middle.. Runs and strike rate is his currency and IMO it’s not good enough. Maybe it’s lost in translation a little sorry.. 🙏🏽 Enjoy the game..
— Simon Doull (@Sdoull) April 5, 2022