IPL 2022 सीजन में पावर प्ले के दौरान सर्वाधिक निजी स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बने जोस बटलर

जोस बटलर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में 24 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

Advertisement

Jos Buttler. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के सीजन में राजस्थान रॉयल्स (RR) टीम का हिस्सा जोस बटलर का अब तक बेहद शानदार फॉर्म देखने को मिला है। जो गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मुकाबले में भी देखने को मिला। जिसमें बटलर ने पावर प्ले के दौरान इस सीजन का सर्वाधिक निजी स्कोर बनाते हुए पृथ्वी शॉ के रिकॉर्ड को तोड़ने का काम किया।

Advertisement
Advertisement

विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शुरुआती 6 ओवरों में 24 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और 3 छक्को की मदद से 54 रनों की शानदार पारी खेली। जिसमें 6वें ओवर की आखिरी गेंद पर लॉकी फर्ग्युसन ने अपनी एक शानदार धीमी गति की गेंद के दम पर बटलर को बोल्ड करते हुए पवेलियन भेजने का काम किया। जिसके चलते राजस्थान रॉयल्स की टीम को बाद में इस मुकाबले में 37 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

वहीं इससे पहले पृथ्वी शॉ ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पावर प्ले के दौरान मुकाबले में 47 रनों बनाए थे। इस लिस्ट में अब तीसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनिंग बल्लेबाड रोबिन उथप्पा हैं जिन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 45 रन बनाए। इसके अलावा बटलर इस लिस्ट में चौथे स्थान पर भी काबिज हैं।

यश दयाल के खिलाफ काफी आक्रामक दिखे जोस बटलर

गुजरात टाइटंस की टीम ने इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 193 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके बाद जोस बटलर ने एक छोर से काफी धमाकेदार तरीके से शुरुआत की थी लेकिन दूसरे छोर पर देवदत्त पडिकल बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए आए रवि अश्विन के साथ मिलकर जोस बटलर ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी को जारी रखा।

जिसमें उन्होंने इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस की तरफ से डेब्यू कर रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल की जमकर खबर ली जिसमें काफी जल्दी ही बटलर ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इस रिकॉर्ड को बनाने के साथ बटलर ने एक बार फिर से ऑरेंज कैप को अपने नाम किया।

यहां पर देखिए अब तक IPL 2022 सीजन में पावर प्ले के दौरान सर्वाधिक व्यक्तिगत रन बनाने वाले खिलाड़ी:

खिलाड़ी रन गेंद विपक्षी टीम
जोस बटलर 54 24 गुजरात टाइटंस
पृथ्वी शॉ 47* 27 लखनऊ सुपर जायंट्स
रोबिन उथप्पा 45* 21 लखनऊ सुपर जायंट्स
जोस बटलर 40* 27 मुंबई इंडियंस
मयंक अग्रवाल 38* 21 मुंबई इंडियंस
लियम लिविंगस्टोन 38* 15 चेन्नई सुपर किंग्स

आखिरी अपडेट 15 अप्रैल 2022 तक

Advertisement