IPL 2022: उम्र को लेकर अमित मिश्रा ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का उड़ाया मजाक

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ‘डैडी आर्मी’ के नाम से भी मशहूर है।

Advertisement

Amit Mishra. (Photo Source: IPL/BCCI)

क्रिकेट के मैदान पर अपनी जादुई गेंदबाजी से जलवा बिखेरने वाले स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) से गायब है, क्योंकि अनुभवी गेंदबाज को मेगा ऑक्शन के दौरान एक भी खरीदार नहीं मिला। हालांकि, वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है, और फैंस के साझा क्रिकेट से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय जाहिर कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

हाल ही में अमित मिश्रा ने एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को ट्रोल किया है। आपको बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आईपीएल (IPL) की सबसे सफल टीमों में से एक है, और फ्रेंचाइजी ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चार बार खिताब भी जीता है।

उम्र को लेकर अमित मिश्रा ने सीएसके (CSK) पर कसा तंज

लेकिन जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में गत विजेता टीम रवींद्र जडेजा की कप्तानी में संघर्ष कर रही है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने टूर्नामेंट में अपने शुरुआती तीनों मैच हार चुकी है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 10 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अपना चौथा मैच खेल रही है, जहां येलो आर्मी जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में जीत के साथ वापसी करना चाहेगी।

इस बीच, भारतीय स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा ने एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए सीएसके (CSK) के ऊपर तंज कसा है। जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में सीएसके (CSK) के संघर्ष को देखते हुए, ट्विटर पर एक फैन ने अमित मिश्रा को सीएसके (CSK) में शामिल होने के लिए कहा, जिसके जबाव में 39-वर्षीय स्पिनर ने मजेदार अंदाज में कहा: “माफी दोस्त, इसके लिए अभी भी मैं दो साल छोटा हूं।”

यहां देखें कैसे अमित मिश्रा ने सीएसके (CSK) को ट्रोल किया

आपको बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ‘डैडी आर्मी’ के नाम से भी मशहूर है, क्योंकि यह फ्रेंचाइजी युवा खिलाड़ियों से ज्यादा अनुभवी खिलाड़ियों पर दांव खेलती है, और जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) सीजन भी कुछ अलग नहीं है।

जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में भी चेन्नई की टीम में ज्यादातर खिलाड़ी 30 साल के ऊपर के ही हैं, लेकिन ये बात अलग है कि उनकी फिटनेस और फुर्ती कई युवा खिलाड़ियों को मात देती है। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने कई युवा खिलाड़ियों को भी टीम में जगह दी है, लेकिन वे अब तक आईपीएल 2022 (IPL 2022) में खाता नहीं खोल पाए है।

 

Advertisement