IPL 2022: जब एक ही मैदान पर हुआ दो पूर्व कप्तानों का मिलन, देखे वायरल वीडियो - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: जब एक ही मैदान पर हुआ दो पूर्व कप्तानों का मिलन, देखे वायरल वीडियो

आईपीएल (IPL) 2022 में महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली बतौर खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे।

MS Dhoni and Virat Kohli. (Photo Source: IPL/BCCI)
MS Dhoni and Virat Kohli. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी 15वें सीजन का आगाज 26 मार्च से होने जा रहा है। इस सीजन का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) खेला जाएगा।

जहां चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) नए कप्तान रवींद्र जडेजा की अगुवाई में आईपीएल (IPL) में नई शुरुआत करने जा रही है, तो वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) भी अपने नए कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में सीजन के आगाज के लिए तैयार है। जबकि फाफ डु प्लेसिस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की कप्तानी करेंगे।

आईपीएल (IPL) 2022 में दो दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली बतौर खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। दोनों पूर्व भारतीय कप्तानों ने अपनी-अपनी फ्रेंचाइजीयों की कप्तानी छोड़ चुके हैं। पिछले आईपीएल (IPL) सीजन के बाद ही विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की कप्तानी छोड़ दी थी, वहीं एमएस धोनी ने 24 मार्च को CSK की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है।

जब एक ही मैदान पर हुआ दो पूर्व कप्तानों का मिलन

इसी बीच, सोशल मीडिया पर विराट कोहली और एमएस धोनी की तस्वीरें वायरल हो रही है, जहां वें एक-दूसरे से गले मिलते हुए नजर आए और काफी लंबे समय तक बातें भी करते दिखे। दरअसल, 25 मार्च को नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में अभ्यास सत्र के दौरान विराट कोहली अपने पूर्व कप्तान एमएस धोनी से मिलने उनके पास जा पहुंचे और उनसे गले मिले। दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई।

चूंकि, दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने लंबे समय तक भारत के लिए एक-साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है, दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। हालांकि, इससे पहले भी विराट कोहली और एमएस धोनी हमेशा आईपीएल मैचों के दौरान मौका पाकर एक-दूसरे से मिल ही लेते है। तब दोनों अपनी-अपनी टीमों के कप्तान हुआ करते थे और लेकिन वे अब केवल खिलाड़ी है। हार बार की तरह ही, इस बार भी धोनी और कोहली के इस मिलन ने फैंस का दिल जीत लिया है, और ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत वायरल भी हो रही है।

यहां देखे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा साझा तस्वीर –

https://twitter.com/CSKFansArmy/status/1507418596536098817?

 

close whatsapp