IPL 2022: कौन हैं जितेश शर्मा? जानिए पंजाब किंग्स (PBKS) के विकेटकीपर-बल्लेबाज के बारे में - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: कौन हैं जितेश शर्मा? जानिए पंजाब किंग्स (PBKS) के विकेटकीपर-बल्लेबाज के बारे में

जितेश शर्मा ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अपने डेब्यू मैच में तीन छक्के लगाए।

Jitesh Sharma (Photo Source: IPL/BCCI)
Jitesh Sharma (Photo Source: IPL/BCCI)

युवा भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा ने 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ अपने आईपीएल (IPL) डेब्यू में प्रभावशाली प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए खेलते हुए, उन्होंने मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम  में अपनी प्रशंसनीय विकेटकीपिंग के पहले 17 गेंदों में 26 रन बनाए।

जितेश शर्मा ने आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अपने डेब्यू मैच में तीन छक्के लगाए। इसके बाद उन्होंने जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 11वें मैच में  चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी को आउट करने के लिए एक शानदार कैच लपका। इस तरह युवा भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने अपने डेब्यू मैच में CSK पर PBKS की 54 रनों की जीत में अपनी भूमिका निभाई।

कौन हैं जितेश शर्मा? जानिए

आपको बता दें, युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज आईपीएल 2016 में मुंबई इंडियंस (MI) का हिस्सा थे, लेकिन फ्रेंचाइजी के लिए डेब्यू करने का मौका नहीं मिल पाया। हालांकि, वह घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए नियमित रूप से खेलते है। पंजाब किंग्स (PBKS) ने जितेश शर्मा को 20 लाख रुपए में आईपीएल 2022 (IPL 2022) मेगा नीलामी में खरीदा था।

23-वर्षीय क्रिकेटर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 में शानदार प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने आठ मैचों में 53.50 की औसत से 214 रन बनाए। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 में उनका स्ट्राइक रेट 235.16 था, जिसने कइयों प्रभावित किया होगा। उनके शानदार प्रदर्शन ने विदर्भ को टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने में मदद की।

टी-20 क्रिकेट में जितेश शर्मा के स्कोर प्रभावशाली है। उन्होंने 55 मैचों में 28.22 के औसत और 142.03 के स्ट्राइक रेट से 1355 रन बनाए। उन्होंने अपने टी-20 करियर में आठ अर्द्धशतक और एक शतक बनाया है। वह  एक शानदार सिक्स-हिटर हैं। अगर उसे आईपीएल 2022 (IPL 2022) में और मौके दिए जाते हैं, तो वह निश्चित रूप से उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने की कोशिश करेगा और पंजाब किंग्स (PBKS) को निराश नहीं करेगा।

आपको बता दें, पंजाब किंग्स (PBKS) जारी आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अपना अगला मैच गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 8 अप्रैल को खेलेगा, वहीं 13 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MI) से भिड़ेगा।

 

close whatsapp