IPL 2023: मिनी ऑक्शन में फ्रेंचाइजियों द्वारा हुई यह पांच बड़ी गलती

23 दिसंबर 2022 को कोच्चि में हुए IPL 2023 के मिनी ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजियों ने कई शानदार खिलाड़ियों को अपने दल में शामिल किया।

Advertisement

4- गुजरात टाइटंस ने शिवम मावी के ऊपर खर्च किए 6 करोड़ पर

Shivam Mavi. (Photo Source: IPL/BCCI)

शिवम मावी का भी प्रदर्शन भारतीय घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है। उन्होंने 36 लिस्ट ए मुकाबलों में 4.85 की इकोनामी से 59 विकेट हासिल किए हैं। इस बेहतरीन युवा तेज गेंदबाज में विजय हजारे ट्रॉफी 2022 में सात मुकाबलों में 4.15 की इकोनामी से 14 विकेट हासिल किए थे। यही नहीं उन्होंने अपने टी-20 डेब्यू में श्रीलंका के खिलाफ 4 विकेट झटके थे।

Advertisement
Advertisement

शिवम मावी को IPL 2023 ऑक्शन में तमाम फ्रेंचाइजियों ने अपने दल में शामिल करना चाहा। गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच इस बेहतरीन खिलाड़ी को अपने दल में शामिल करने के लिए जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। हालांकि अंत में गुजरात ने बाजी जीत ली और उन्होंने शिवम मावी को 6 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।

इंडियन प्रीमियर लीग में शिवम मावी का प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने अभी तक 32 मुकाबलों में 8.71 की इकोनामी से मात्र 30 विकेट ही हासिल किए हैं। वहीं पिछला सत्र भी उनका काफी निराशाजनक रहा था। मावी ने पिछले सत्र में छह मुकाबलों में 10.32 की इकोनामी से मात्र 5 विकेट हासिल किए थे।

Previous
Page 2 / 5
Next

Advertisement