IPL 2023: इन पांच अनजान तेज गेंदबाजों (Bowlers) पर लग सकती है बड़ी बोली
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का ऑक्शन 23 सितंबर को कोच्चि में होगा।
अद्यतन - दिसम्बर 19, 2022 3:27 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का ऑक्शन 23 सितंबर को कोच्चि में होगा। इस शानदार टूर्नामेंट के ऑक्शन में कुल 405 खिलाड़ियों के ऊपर बोली लगाई जाएगी जिसमें से 273 भारतीय खिलाड़ी हैं और 132 विदेशी खिलाड़ी। हालांकि एक फ्रेंचाइजी में कुल 25 खिलाड़ी ही शामिल हो सकते हैं और इसी वजह से ज्यादा से ज्यादा 87 खिलाड़ियों को ही IPL अनुबंध मिलेगा।
कई बेहतरीन ऑलराउंडरों ने इस बार के IPL ऑक्शन में अपना नाम शामिल किया है। बेन स्टोक्स, सैम करन और कैमरन ग्रीन जैसे शानदार खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी अपने दल में शामिल जरूर करना चाहेगी। हालांकि कुछ ऐसे गेंदबाज भी हैं जिनको ज्यादा लोग नहीं जानते हैं लेकिन वो अपनी शानदार गेंदबाजी से तमाम लोगों का दिल जीत सकते हैं। इन खिलाड़ियों ने कई शानदार टूर्नामेंटों में काफी कमाल की गेंदबाजी की है।
आज हम आपको बताते हैं ऐसे पांच तेज गेंदबाजों के बारे में जिनको लोग ज्यादा नहीं जानते हैं लेकिन IPL फ्रेंचाइजी इन पर बड़ी बोली लगा सकती है।
यह रहे वो 5 बेहतरीन तेज गेंदबाज:
विधवत कावेरप्पा (Vidhwath Kaverappa)

2022 के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में विधवत कावेरप्पा ने कर्नाटका की ओर से कमाल का प्रदर्शन किया था। अपनी स्टेट के लिए उन्होंने आठ मुकाबलों में 6.36 के शानदार इक्नॉमी से 18 विकेट चटकाए थे।
विधवत कावेरप्पा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) में भी काफी कमाल का प्रदर्शन किया और कर्नाटका टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। जम्मू और कश्मीर के खिलाफ विधवत कावेरप्पा ने 3.2 ओवर में 11 रन देकर 5 विकेट झटके थे।
कुछ फ्रेंचाइजियों के पास ज्यादा अच्छी तेज गेंदबाजी नहीं है और इसी वजह से वो लोग विधवत कावेरप्पा को अपनी टीम में शामिल करना चाहेंगे।