लखनऊ सुपर जायंट्स टीम शायद इन 5 खिलाड़ियों की कर सकती है छुट्टी
LSG ने अपने डेब्यू सीज़न (2022) में शानदार क्रिकेट खेला, लेकिन वे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से एलिमिनेटर हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।
अद्यतन - नवम्बर 1, 2022 9:50 अपराह्न
5) मनीष पांडे

घरेलू क्रिकेट में मनीष पांडे एक बहुत बड़ा नाम है और वह काफी समय से आईपीएल भी खेल रहे हैं। 33 वर्षीय मनीष पांडे ने अभी तक आईपीएल में खेले गए 160 मैचों में 121.52 की स्ट्राइक रेट से 3648 रन बनाए हैं। इसी वजह से आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में लखनऊ ने पांडे को 4.60 करोड़ में खरीदा था।
लेकिन इस सीजन वह लगातार मौके मिलने के बावजूद भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। आईपीएल 2022 में वह 6 मुकाबलों में 88 रन ही बना पाए थे और इस प्रदर्शन के कारण उन्हें बाकी मैचों में बाहर बैठना पड़ा था। लखनऊ ने मनीष पांडे की जगह दीपक हुड्डा को मौका देना शुरू किया।
इसके बाद दीपक हुड्डा को प्लेइंग इलेवन में खिलाया गया, उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। 15 मैच में हुड्डा ने 451 रन बनाए, साथ ही मिडिल ऑर्डर में कुछ शानदार पारियां खेल मैच भी जिताए, जिसकी वजह से लखनऊ के मिडिल ऑर्डर में मजबूती आई। इस लिहाज से लखनऊ दीपक हुड्डा पर निवेश करना चाहेगी, जबकि मनीष पांडे को आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन से पहले रिलीज कर सकती है।