IPL 2023: काइल जेमीसन की जगह CSK इन 5 खिलाड़ियों को अपनी टीम में कर सकती है शामिल - 5 का पृष्ठ 5 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: काइल जेमीसन की जगह CSK इन 5 खिलाड़ियों को अपनी टीम में कर सकती है शामिल

पीठ की चोट की वजह से जेमीसन का खेलना इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में काफी मुश्किल लग रहा है।

1- एंड्रयू टाई

Andrew Tye (Image Credit- Twitter)
Andrew Tye (Image Credit- Twitter)

एंड्रयू टाई का प्रदर्शन टी-20 क्रिकेट में काफी बेहतरीन रहा है। उन्होंने दुनियाभर में कई फ्रेंचाइजी लीग टूर्नामेंट खेले हुए हैं। अभी तक 214 टी-20 मुकाबलों में उन्होंने 8.18 की इकोनॉमी से 301 विकेट अपने नाम किए हैं।

बिग बैश लीग 2022-23 सत्र में एंड्रयू टाई ने अपनी शानदार गेंदबाजी से तमाम फैंस का दिल जीत लिया था। उन्होंने पर्थ स्कॉरचर्स की ओर से 16 मैचों में 8.45 की इकोनॉमी से 26 विकेट अपने नाम किए। उनकी इसी शानदार गेंदबाजी की बदौलत पर्थ फ्रेंचाइजी ने पांचवीं बार इस खिताब को अपने नाम किया।

एंड्रयू टाई भी नीचे आकर टीम के लिए महत्वपूर्ण रन बनाने की क्षमता रखते हैं। उनकी धीमी गेंदों का कोई जवाब नहीं। वो किसी भी बल्लेबाज को अपनी वेरिएशन से परेशान कर सकते हैं। चेन्नई फ्रेंचाइजी इस बेहतरीन खिलाड़ी को अपनी टीम में जरूर शामिल करना चाहेगी।

Previous
Page 5 / 5

close whatsapp