IPL 2023: इन पांच खिलाड़ियों पर मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स लगा सकती हैं बड़ी बोली

23 दिसंबर को कोच्चि में IPL का मिनी ऑक्शन होगा।

Advertisement

Cameron Green (Photo Source: Twitter)

23 दिसंबर को कोच्चि में IPL का मिनी ऑक्शन होगा। तमाम प्रशंसक इस शानदार टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, इस बेहतरीन टूर्नामेंट में कुल 405 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी, जिसमें से 273 भारतीय खिलाड़ी हैं और 132 विदेशी खिलाड़ी। तमाम बेहतरीन खिलाड़ियों को इस शानदार फ्रेंचाइजी में खेलने का मौका मिलेगा।

Advertisement
Advertisement

यहां देखें: IPL Auction Live

हालांकि एक दल में सिर्फ 25 खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं और इसी वजह से कुल 87 खिलाड़ियों को IPL अनुबंध मिलेगा, जिसमें से 30 विदेशी खिलाड़ी होंगे। तमाम शानदार टी-20 खिलाड़ियों को बेहतरीन लीग में खेलने का मौका मिलेगा। IPL इतिहास की दो सबसे सफल टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का पिछला सत्र काफी निराशाजनक रहा था। जहां एक तरफ मुंबई इंडियंस पिछले सत्र की अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी वहीं चेन्नई सुपर किंग्स पिछले सत्र की अंक तालिका में 9वें पायदान पर रही थी।

23 दिसंबर को यह दोनों फ्रेंचाइजी कई शानदार खिलाड़ियों को अपने दल में शामिल करना चाहेगी। बता दें, चेन्नई सुपर किंग्स के पास अभी उनके पर्स में 20.45 करोड़ रुपए हैं वहीं मुंबई इंडियंस के पास 20.55 करोड़ रुपए हैं।

यह रहे वो पांच खिलाड़ी जिनको मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों अपने दल में शामिल करना चाहेगी:

5- विधवत कावेरप्पा

Vidhwath Kaverappa (pic source-twitter)

2022 के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में विधवत कावेरप्पा ने कर्नाटका की ओर से कमाल का प्रदर्शन किया था। अपनी स्टेट के लिए उन्होंने आठ मुकाबलों में 6.36 के शानदार इक्नॉमी से 18 विकेट चटकाए थे।

विधवत कावेरप्पा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी काफी कमाल का प्रदर्शन किया और कर्नाटका टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। जम्मू और कश्मीर के खिलाफ विधवत कावेरप्पा ने 3.2 ओवर में 11 रन देकर 5 विकेट झटके थे।

विधवत कावेरप्पा काफी शानदार गेंदबाज़ हैं और इस समय दोनों टीमों को एक बेहतरीन गेंदबाज की बेहद जरूरत है। मुंबई फ्रेंचाइजी और चेन्नई फ्रेंचाइजी बेहतरीन गेंदबाज को अपने दल में शामिल करने के लिए काफी पैसे खर्च कर देगी।

Page 1 / 5
Next

Advertisement