IPL 2023: CSK को पांचवीं बार चैंपियन बनाने के तुरंत बाद एमएस धोनी ने कराया घुटने का ऑपरेशन

आईपीएल 2023 में सीजन के पहले मैच के दौरान ही धोनी को लगी थी चोट।

Advertisement

MS Dhoni (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2023 में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पांचवीं आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा किया। बारिश से बाधित फाइनल मैच में 171 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए CSK ने रवींद्र जडेजा की फिनिशिंग पारी के बदौलत जीत दर्ज की।

Advertisement
Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी ने इस सीजन अपनी टीम के लिए कमाल का समर्पण दिखाया है। धोनी पूरे सीजन घुटने की चोट से जूझते हुए नजर आए, धोनी मैदान में कई बार लंगड़ाते हुए भी नजर आए। लेकिन फिर भी उन्होंने इस आईपीएल सीजन में एक भी मैच मिस नहीं किया। आईपीएल के समापन के बाद धोनी ने अपने घुटने की सर्जरी करवा ली है।

आज सुबह धोनी के घुटने का हुआ ऑपरेशन

एमएस धोनी के घुटने की चोट आईपीएल के इस सीजन चर्चा का विषय रही है। आपको बता दें गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए सीजन के पहले मैच के दौरान ही धोनी को चोट लगी थी। 30 मई को आईपीएल खत्म होने के तुरंत बाद धोनी मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचे और उन्होंने अपने घुटने की जांच करवाई।

31 मई को घुटने की जांच होने के बाद आज 1 जून को सुबह उनके घुटने का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद धोनी अभी अस्पताल में ही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी का ऑपरेशन डॉक्टर. डिनशॉ परदीवाला ने किया है। डॉक्टर परदीवाला सेंटर फॉर स्पोर्ट्स मेडिसेन के हेड हैं। डॉक्टर परदीवाला ने ऋषभ पंत की सर्जरी में भी बड़ी भूमिका निभाई थी।

आईपीएल का अगला सीजन खेलेंगे धोनी

पांचवां आईपीएल टाइटल जीतने के बाद धोनी ने कहा था कि, यह उनके लिए संन्यास लेने का बिल्कुल सही समय है, लेकिन वह 9 महीने कड़ी मेहनत कर एक और सीजन खेलना चाहते हैं और फैंस को तोहफा देने चाहते हैं। एमएस धोनी ने घुटने की सर्जरी करवा ली है। जिसके बाद धोनी अगला सीजन खेलते हुए नजर आएंगे, इसकी उम्मीदें और ज्यादा बढ़ गई है।

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल फाइनल में मोहित शर्मा की गेंद पर गोल्डन डक पर पवेलियन लौट गए थे। धोनी ने इस सीजन 16 मैचों की 12 इनिंग में 26.00 के औसत से 104 रन बनाए हैं। इस सीजन धोनी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 32 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी। लेकिन CSK मैच जीतने में नाकामयाब रही थी।

Advertisement