आईपीएल 2023: आईपीएल नीलामी के लिए तारीख, स्थान और समय हुआ तय; 405 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023: आईपीएल नीलामी के लिए तारीख, स्थान और समय हुआ तय; 405 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

आईपीएल 2023 नीलामी में इंग्लैंड के सर्वधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

IPL 2023 Auction (Image Source: BCCI-IPL)
IPL 2023 Auction (Image Source: BCCI-IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी संस्करण के लिए मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में आयोजित किया जाना है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 13 दिसंबर को पुष्टि की है कि आईपीएल 2023 नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगी।

इसके अलावा, बीसीसीआई ने आगामी आईपीएल 2023 नीलामी में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों की अंतिम सूची भी जारी की है। मिनी ऑक्शन के लिए शुरुआत में 991 खिलाड़ियों की सूची सामने आई थी, जिसे अब घटाकर 405 कर दिया गया है। इन 405 खिलाड़ियों में 273 खिलाड़ी भारतीय हैं, जबकि 132 विदेशी खिलाड़ी हैं, जिनमें सहयोगी देशों के चार खिलाड़ी शामिल हैं। कैप्ड खिलाड़ियों की कुल संख्या 119 है, जबकि 282 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं, वहीं 4 खिलाड़ी सहयोगी देशों से हैं।

आईपीएल 2023 नीलामी में कुल 87 खिलाड़ियों को साइन करने के लिए टीमों के बीच होगी जंग

आपको बता दें, आईपीएल 2023 नीलामी में इंग्लैंड के सर्वधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जहां उनकी संख्या 27 है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ऑस्ट्रेलिया के 21 खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर, 22 खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका से, 20 खिलाड़ी वेस्टइंडीज से, 10 खिलाड़ी न्यूजीलैंड से और 8 खिलाड़ी अफगानिस्तान से हैं।

हालांकि, आगामी नीलामी में कड़ी प्रतियोगिता देखने को मिलेगी, क्योंकि 405 खिलाड़ियों में से केवल 87 ही दस टीमों द्वारा खरीदे जाएंगे, जिनमें से 30 स्लॉट्स विदेशी खिलाड़ियों के लिए निर्धारित हैं। इस बीच, आईपीएल 2023 नीलामी में उच्चतम आरक्षित मूल्य 2 करोड़ रुपये रखा गया है, जहां 19 विदेशी खिलाड़ियों ने इस ब्रैकेट में खुद को रखा है। वहीं दूसरी ओर, 11 खिलाड़ी 1.5 करोड़ रुपये के आधार मूल्य के साथ नीलामी में प्रवेश करने जा रहे हैं, जबकि मनीष पांडे और मयंक अग्रवाल 1 करोड़ रुपये के आधार मूल्य वाले 20 क्रिकेटरों की सूची में केवल दो भारतीय खिलाड़ियों के रूप में शामिल हैं।

आपको बता दें, आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद (42.25 करोड़ रुपये) सबसे अधिक राशि के साथ प्रवेश करेगी, जिसके बाद इस सूची में पंजाब किंग्स (32.20 करोड़ रुपये), लखनऊ सुपर जायंट्स (23.35 करोड़ रुपये), मुंबई इंडियंस (20.55 करोड़ रुपये), चेन्नई सुपर किंग्स (20.45 करोड़ रुपये), दिल्ली कैपिटल्स (19.45 करोड़ रुपये), गुजरात टाइटन्स (19.25 करोड़ रुपये), राजस्थान रॉयल्स (13.2 करोड़ रुपये), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (8.75 करोड़ रुपये) और कोलकाता नाइट राइडर्स (7.05 करोड़ रुपये) का नंबर आता हैं।

close whatsapp