IPL 2023 में एडन मार्करम की जगह अब भुवनेश्वर कुमार करेंगे SRH की कप्तानी! जान लीजिए बड़ी वजह - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023 में एडन मार्करम की जगह अब भुवनेश्वर कुमार करेंगे SRH की कप्तानी! जान लीजिए बड़ी वजह

सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2023 में पहला मुकाबला 2 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के साथ खेलेगी। 

IPL Captains (Photo Source: Twitter)
IPL Captains (Photo Source: Twitter)

आईपीएल का 16वां सीजन फैंस के बीच 31 मार्च से दस्तक देने वाला है। लेकिन उससे पहले 30 मार्च को आईपीएल कप्तानों ने ट्रॉफी के साथ फोटोशूट कराया, जिसे देखकर फैंस का उत्साह दोगुना हो गया। इस तस्वीर में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा नदारद दिखे, जिसने सबका ध्यान खींचा।

लेकिन एक और चीज ने सुर्खियां बटोरी वह है भुवनेश्वर कुमार का सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व करना। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एडन मार्करम आईपीएल के पहले मुकाबले से बाहर रहेंगे, जिसके चलते भुवनेश्वर कुमार सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं।

इस कारण आईपीएल के पहले मैच से बाहर हैं एडन मार्करम

सनराइजर्स हैदराबाद ने साउथ अफ्रीकी टी-20 कप्तान एडम मार्करम को इस लीग का कप्तान नियुक्त किया है। आपको बता दें एडन मार्करम ने साउथ अफ्रीका टी-20 लीग में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम सनराइजर्स ईस्टर्न केप को विजेता बनाया था,  जिसके बाद फ्रेंचाइजी द्वारा यह निर्णय लिया गया।

लेकिन नेशनल ड्यूटी के चलते एडन मार्करम आईपीएल के पहले मुकाबले से बाहर रहने वाले हैं। बता दें कि साउथ अफ्रीका नीदरलैंड्स के साथ दो मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है। साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने वर्ल्ड कप पाइंट्स टेबल के चलते एक फुल स्ट्रेंथ टीम के साथ सीरीज खेलने का फैसला लिया है।

ताकि टीम पाइंट अर्जित कर वर्ल्ड कप पाइंट्स टेबल में सुरक्षित स्थान पर जगह बना सकें। एडन मार्करम वनडे टीम का हिस्सा है जिसके चलते वह आईपीएल 2023 में हैदराबाद के पहले मुकाबले का हिस्सा नहीं बनेंगे। भुवनेश्वर कुमार एडन मार्करम की गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी करेगे। भुवनेश्वर कुमार इससे पहले भी हैदराबाद की कप्तानी कर चुके हैं।

भुवी की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 में से केवल दो ही मुकाबले जीते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2023 में पहला मुकाबला 2 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एडन मार्करम 7 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ होने वाले दूसरे मुकाबले में टीम में वापसी कर सकते हैं।

close whatsapp