MI vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया, रहाणे ने खेली शानदार पारी  - क्रिकट्रैकर हिंदी

MI vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया, रहाणे ने खेली शानदार पारी 

रहाणे ने 27 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली

Mumbai Indians vs Chennai Super Kings (Image Credit- Twitter)
Mumbai Indians vs Chennai Super Kings (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, MI vs CSK: आईपीएल के जारी सीजन का 12वां मैच आज 8 अप्रैल, शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि मैच में सीएसके ने एक तरफा अंदाज में मुंबई को 7 विकेट से हरा दिया है।

तो वहीं सीएसके को यह मैच जिताने में रवींद्र जडेजा और अंजिक्य रहाणे ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। गौरतलब है कि मैच में रहाणे ने 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो लीग में टीम की ओर से लगाया गया गेंदों के हिसाब से सबसे तेज दूसरा अर्धशतक है।

चेन्नई बनाम मुंबई मैच का हाल:

बता दें कि मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके गेंदबाजों ने एक दम सही कर दिखाया। मैच में मुंबई के एक समय 76 रन पर पांच विकेट गिर गए थे, पर टीम ने किसी तरह 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए।

मुंबई की ओर से मैच में सबसे ज्यादा 32 रन इशान किशन ने बनाए, तो 31 रनों का योगदान टिम डेविड ने दिया। तो वहीं मैच में चेन्नई की ओर से रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट, तुषार देशपांडे व मिचेल सेंटनर ने 2-2 विकेट, तो 1 विकेट सिसांडा मगाला को भी मिला।

दूसरी ओर मुंबई से मिले 158 रनों के लक्ष्य को चेन्नई सुपर किंग्स ने 18.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाकर आसानी से हासिल कर लिया। डेवाॅन काॅन्वे (0) के जल्दी आउट होने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ और अंजिक्य रहाणे ने दूसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी कर, मैच को मुंबई की पकड़ से छीन लिया। बता दें कि रहाणे ने 61 और शिवम दूबे ने 28 रनों का योगदान दिया। तो दूसरी ओर ऋतुराज 40 और रायडू 20 रन बनाकर नाबाद रहे।

देंखे सीएसके की जीत के बाद फैंस के रिएक्शन

https://twitter.com/sevensuns/status/1644761022841102336?s=20

https://twitter.com/Kaarthi2403/status/1644760960127885313?s=20

close whatsapp