IPL 2023 Final, CSK vs GT: महेंद्र सिंह धोनी ने बना डाला बड़ा रिकॉर्ड, जिसे तोड़ पाना है नामुमकिन!

आईपीएल 2023 फाइनल में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 241 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं।

Advertisement

MS Dhoni Shubman Gill (Photo Source: BCCI/IPL)

आईपीएल 2023 फाइनल चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जा रहा है। बारिश के चलते फाइनल मैच 29 मई को रिजर्व डे के दिन खेला जा रहा है। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवा आईपीएल टाइटल जीतवाने के तर्ज पर खड़े हैं।

Advertisement
Advertisement

आईपीएल 2023 शुरू होने से पहले ही चर्चा जोरों पर है कि यह सीजन धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। ऐसे में ये आईपीएल फाइनल मुकाबला कैप्टन धोनी का आखिरी मुकाबला भी हो सकता है। इसी बीच इस मैच में एमएस धोनी ने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे अब किसी भी विकेटकीपर के लिए तोड़ पाना नामुमकिन रहने वाला है।

कप्तान धोनी ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक बड़ा कीर्तिमान हासिल कर लिया है। धोनी ने अपने 250वें आईपीएल मुकाबले में टी-20 क्रिकेट में 300वां शिकार कर बड़ा रिकॉर्ड हासिल किया। एमएस धोनी ने गुजरात टाइटंस के पारी के सातवें ओवर में शुभमन गिल को स्टंप आउट किया।

ये धोनी के टी-20 करियर की 87वीं स्टंपिंग थी। इसमें से 34 स्टंपिंग धोनी ने अंतरराष्ट्रीय मैचों में की है। वहीं धोनी ने फिर पारी के 14वें ओवर में रिद्धिमान साहा का कैच पकड़ा। साहा का कैच धोनी के करियर का 214वां कैच था। इसमें से 57 कैच धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पकड़े हैं। साहा का कैच धोनी के करियर का 301वां शिकार था।

विकेटकीपर के तौर में ऐसा रहा है धोनी का करियर

महेंद्र सिंह धोनी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 131 मैचों में 364 कैच पकड़े हैं, वहीं 57 स्टंप आउट किए हैं। वहीं लिस्ट-ए के 413 मैचों में धोनी ने 402 कैच और 141 स्टंपिग आउट किया हैं। वहीं 377 मुकाबलों में कुल 214 कैच और 87 स्टंपिंग आउट किया हैं। वहीं धोनी के आईपीएल करियर की बात करें तो धोनी ने 138 कैच और 42 स्टंप आउट किया है।

Advertisement