आईपीएल 2023: धोनी ने MI के खिलाफ पहले गेंदबाजी क्यों चुनी? कप्तान ने आगामी मैचों के लिए CSK की रणनीति का खुलासा किया - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023: धोनी ने MI के खिलाफ पहले गेंदबाजी क्यों चुनी? कप्तान ने आगामी मैचों के लिए CSK की रणनीति का खुलासा किया

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ जीत के लिए 140 रनों की जरूरत है।

MS Dhoni and Rohit Sharma. (Image Source: BCCI-IPL)
MS Dhoni and Rohit Sharma. (Image Source: BCCI-IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के जारी 16वें संस्करण का 49वां मैच 6 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जा रहा है। इस समय चेन्नई आईपीएल 2023 की अंकतालिका में 11 अंको के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि मुंबई 10 अंको के साथ छठे स्थान पर है।

इस बीच, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतने के बाद अपने खिलाड़ियों से मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मैदान पर चौकस रहने का आग्रह किया। एमएस धोनी ने टॉस जीतने के बाद मेहमान टीम मुंबई इंडियंस (MI) को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित करने के पीछे के कारण खुलासा किया। CSK के कप्तान ने कहा कि चेन्नई में बारिश हो सकती है इसलिए उन्होंने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया।

हमारे खिलाड़ियों को मैदान पर चौकस रहने की जरूरत है: धोनी

इंडिया टुडे के अनुसार, धोनी ने चेन्नई में टॉस जीतने के बाद कहा: “हम पहले गेंदबाजी करेंगे, क्योंकि आज यहां हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा, यहां विकेट भी अच्छा है और हम चाहते हैं कि मुंबई इंडियंस इसे सेट कर दें। हमने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन हमारे खिलाड़ियों को मैदान पर चौकस रहने की जरूरत है।”

41-वर्षीय दिग्गज ने यह भी कहा कि CSK हर मैच के बाद मजबूत होती गई, और अब उन्हें प्रोफेशनल तरीके मैच खत्म करना चाहिए, क्योंकि वे सीजन के दूसरे भाग में हैं। धोनी ने अंत में कहा: “हमने पहले मैच से सुधार किया है। हालांकि, कुछ मैच हमारे पक्ष में नहीं गए, लेकिन खेल में ऐसा होता है। अब, हम प्रोफेशनल बनना चाहते हैं और प्रोफेशनल तरीके से अपना काम पूरा करना चाहते हैं। हम अब मैचों में महत्वपूर्ण मौकों को जीतना चाहते हैं। हमने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है।”

आपको बता दें, मुंबई इंडियंस (MI) ने नेहल वधेरा के अर्धशतक के बदौलत 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए, वहीं माथीशा पथिराना ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए सर्वाधिक तीन विकेट लिए जबकि दीपक चाहर और तुषार देशपांडे ने दो-दो विकेट चटकाएं।

close whatsapp