आईपीएल 2023: क्या वीडियो में दिखाने के लिए फिट हुए दीपक चाहर या फिर मैदान पर भी दिखाएंगे कमाल? - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल 2023: क्या वीडियो में दिखाने के लिए फिट हुए दीपक चाहर या फिर मैदान पर भी दिखाएंगे कमाल?

दीपक चाहर की अनुपस्थिति में CSK ने युवा गेंदबाज आकाश सिंह को नई गेंद की जिम्मेदारी सौंपी है।

Deepak Chahar (Image Source: Instagram/AP)
Deepak Chahar (Image Source: Instagram/AP)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 8 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ खेले गए जारी आईपीएल 2023 के 12वें मैच में एक बड़े झटके का सामना करना पड़ा था, जब टीम के स्टार गेंदबाज दीपक चाहर को हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण मैदान छोड़ कर जाना पड़ा था।

इस MI vs CSK मैच के बाद से दीपक चाहर जारी आईपीएल 2023 में एक्शन में नजर नहीं आए। आपको बता दें, भारत के तेज गेंदबाज को फरवरी 2022 में पीठ में चोट लगी थी, जिसके कारण वह पिछले साल के आईपीएल से बाहर हो गए थे। वहीं, इस साल की शुरुआत में CSK के स्टार को स्ट्रेस फ्रैक्चर से उबरने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था।

क्या दीपक चाहर जल्द आईपीएल 2023 में एक्शन में नजर आएंगे?

इस बीच, यह उम्मीद की जा रही है कि दीपक चाहर की कहानी जारी आईपीएल 2023 में पिछले सीजन की तरह नहीं होगी, और अब इसका प्रूफ में सामने आ गया है। दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए एक पॉजिटिव खबर सामने आई है। CSK के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने चोट के कारण पिछले कुछ आईपीएल 2023 मैचों से चूक जाने के बाद नेट्स में दोबारा गेंदबाजी शुरू कर दी है, जो निश्चित ही उनकी टीम के लिए बहुत अच्छी खबर है।

दीपक चाहर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने नेट्स में लौटने का एक वीडियो साझा कर जारी आईपीएल 2023 में अपनी वापसी के बारे में पॉजिटिव अपडेट दी है। चाहर ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा: “एक बार फिर, वापसी की ओर नन्हे कदम बढ़ा रहा हूं🫠 #खिलाड़ी #जीवन”

यहां देखिए कैसे दीपक चाहर वापसी की ओर आगे बढ़ रहे हैं –

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepak Chahar (@deepak_chahar9)

आपको बता दें, जारी आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ चेन्नई में 21 अप्रैल को है। CSK इस समय आईपीएल 2023 की अंकतालिका में पांच मैचों में तीन जीत के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है।

close whatsapp