IPL 2023: होम ग्राउंड में गुजरात के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली के खिलाड़ियों ने ऋषभ पंत के जल्द से रिकवर होने की प्रार्थना की
दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2023 में अपना पहला होम मैच 4 अप्रैल को गुजरात टाइंटस के खिलाफ खेल रही है।
अद्यतन - अप्रैल 4, 2023 8:43 अपराह्न

आईपीएल 2023 का सांतवा मैच आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच, दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि यह दिल्ली का आईपीएल 2023 में पहला होम मुकबला है, और इस पहले मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी ऋषभ पंत के जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हुए नजर आते हैं।
बता दें कि अपने होम ग्राउंड पर चार साल बाद मैच खेलने से पहले, दिल्ली टीम के खिलाड़ियों की एक वीडियो इंडियन प्रीमियर लीग ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा की है, जिसमें टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत के जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं, जो पिछले साल एक कार एक्सीडेंट में घायल हो गए थे।
देंखे वीडियो
Get Well Soon, Rishabh! 👍 👍
Wishes pour in for @RishabhPant17 as @DelhiCapitals gear up for their first home game of the #TATAIPL 🤗 #DCvGT pic.twitter.com/w8Sp0B4ZTF
— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2023
बता दें कि इस वीडियो में दिल्ली के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शाॅ के अलावा अक्षर पटेल, रोवमैन पाॅवेल समेत दिल्ली कैपिटल्स के अन्य खिलाड़ी अपने कप्तान के जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हुए नजर आते हैं।
कार एक्सीडेंट में घायल हो गए थे पंत
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत का पिछले साल 30 दिसंबर को दिल्ली-देहरादून हाई-वे पर मोहम्मदपुर जाट के नजदीक कार एक्सीडेंट हो गया था, जब वह नए साल के मौके पर अपने गृह नगर रूड़की जा रहे थे।
पंत को इस एक्सीडेंट में काफी गंभीर चोटें आई थी। दूसरी तरफ पंत का एक्सीडेंट के बाद देहरादून के मैक्स हाॅस्पिटल में इलाज किया गया, तो वहीं कई महत्वपूर्ण सर्जरी के लिए उन्हें मुंबई के धीरूभाई और कोकिलाबेन हाॅस्पिटल में देहरादून से एयरलिफ्ट किया गया था। तो वहीं इस इंजरी के बाद पंत को क्रिकेट की पिच पर लौटने में 6 से 8 महीने का समय लग सकता है।
खैर, अब देखने लायक बात होगी कि पंत की स्टेडियम में उपस्थिति से दिल्ली कैपिटल्स की टीम कैसा प्रदर्शन करती है। बता दें कि दिल्ली को पहले मुकाबले में लखनऊ के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।