Gujarat Titans vs Mumbai Indians Dream 11 Prediction, आईपीएल Fantasy Cricket Tips, , Today Dream 11 Team , Playing XI & More Updates for IPL Match

GT vs MI Dream 11 Prediction: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट, IPL Match-35 के लिए

आईपीएल 2023 का 35वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।

GT vs MI (Photo Source: IPL)
GT vs MI (Photo Source: IPL)

आईपीएल 2023 का 35वां मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस ने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शानदार खेल दिखाया था। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 135 रन बोर्ड पर लगाए थे।

लखनऊ सुपर जायंट्स रन चेज में बनी हुई थी लेकिन टीम ने आखिरी ओवर में लगातार चार विकेट गंवा दिए थे। जिसके चलते गुजरात ने 7 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी। वहीं मुंबई इंडियंस पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में काफी ज्यादा खराब नजर आई थी। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रन बोर्ड पर लगाए थे।

लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 201 रन ही बना पाई थी। रोहित शर्मा ने (44 रन), कैमरून ग्रीन (67) और सूर्यकुमार यादव ने (57 रनों) की पारी खेली थी। गुजरात टाइटंस इस वक्त 8 अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे और मुंबई इंडियंस 6 अंको के साथ सातवें पायदान पर है।

मैच जानकारी (Match Details):

मैच- गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस

दिन और समय- 25 अप्रैल, शाम 7ः30 बजे

जगह- नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

लाइव स्ट्रीमिंग- स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोसिनेमा

(GT vs MI) पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। शुरूआत से ही इस पिच पर अच्छा बाउंस मिलता है जिसके चलते बल्लेबाज आक्रमकता भरे शॉट खेलते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं स्पिनर भी इस पिच पर खेल आगे बढ़ने के बाद बड़ी भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं।

(GT vs MI) गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस (Probable Playing XI) संभावित प्लेइंग 11:

गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans):

रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), अभिनव मनोहर, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, मोहित शर्मा।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians):

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, तिलक वर्मा, नेहल वढ़ेरा, जोफ्रा आर्चर, पीयूष चावला, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर।

Suggested Playing XI for GT vs MI Dream 11 Fantasy Cricket (इस मैच के लिए संभावित ड्रीम 11 टीम):

ड्रीम 11 हेड टू हेड (Dream 11 Head to Head):

शुभमन गिल, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, पीयूष चावला, मोहम्मद शमी, राशिद खान, जोफ्रा आर्चर, ऋतिक शौकीन।

कप्तान- कैमरून ग्रीन उप-कप्तान- राशिद खान

ड्रीम 11 ग्रैंड लीग (Dream 11 Grand League):

शुभमन गिल, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, राशिद खान, तिलक वर्मा, डेविड मिलर, पीयूष चावला, ऋतिक शौकीन, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा।

कप्तान- हार्दिक पांड्या उप-कप्तान- सूर्यकुमार यादव

Check Here👉 GT vs MI, Match Prediction 

close whatsapp