GT vs DC: गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया, साई सुदर्शन ने खेली शानदार पारी  - क्रिकट्रैकर हिंदी

GT vs DC: गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया, साई सुदर्शन ने खेली शानदार पारी 

साई सुदर्शन 62 रन बनाकर नाबाद रहे

Delhi Capitals vs Gujarat Titans (Image Credit- Twitter)
Delhi Capitals vs Gujarat Titans (Image Credit- Twitter)

IPL 2023, GT vs DC: आईपीएल में आज 4 अप्रैल को खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपटिल्स को 6 विकेट से हराकर, टूर्नामेंट लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करने के बाद, गुजरात ने बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन कर मैच में 6 विकेट से जीत हासिल की है।

गुजरात को मैच जिताने में मुख्य रूप से मोहम्मद शमी, राशिद खान और बल्लेबाज साई सुदर्शन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शमी और राशिद ने 3-3 विकेट लिए तो साई सुदर्शन ने नाबाद 62 रनों की शानदार पारी खेली।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच का हाल:

बता दें कि मैच में गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में गुजरात की शानदार गेंदबाजी के आगे 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए।

मैच में गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट निकाले वो तो शुक्र हो अक्षर पटेल का, जिनके अंत में 36 रनों के बदौलत दिल्ली ने गुजरात के सामने 163 रनों का सम्मानजनक स्कोर रखा। इसके अलावा मैच में डेविड वाॅर्नर ने 37 और सरफराज खान ने 30 रनों को योगदान दिया। तो वहीं गेंदबाजी में गुजरात की ओर से मोहम्मद शमी व राशिद खान तीन-तीन तो 2 विकेट अल्जारी जोसेफ ने निकाले।

दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स से मिले 163 रनों के लक्ष्य को गुजरात टाइटंस ने 18.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर आसानी से हासिल कर लिया। बता दें कि गुजरात की ओर से ओपनर्स रिद्धिमान साहा (14) और शुभमन गिल (14) के जल्दी आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए, साई सुदर्शन ने 48 गेंदों में 62* रनों की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली और टीम को जिता कर ही लौटे। साथ ही डेविड मिलर भी 16 गेंदों में 31 रन बनाकर नाबाद रहे।

देंखे गुजरात की जीत पर फैंस ने किस प्रकार दिए रिएक्शन

 

 

 

close whatsapp