आईपीएल 2023: इम्पैक्ट प्लेयर नियम को लेकर बीसीसीआई ने रखी अजीबोगरीब शर्त
दिल्ली के ऑलराउंडर ऋतिक शौकीन हाल ही में पहले इम्पैक्ट प्लेयर बने थे।
अद्यतन - दिसम्बर 9, 2022 2:26 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस महीने की शुरुआत में आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के लिए इंपैक्ट प्लेयर नियम पेश किया था। हालांकि, बीसीसीआई ने अभी तक इस बारे जानकारी विस्तृत जानकारी नहीं दी है कि यह कांसेप्ट आगामी आईपीएल 2023 में कैसे काम करेगा।
इस बीच, इम्पैक्ट प्लेयर नियम कथित तौर पर आगामी आईपीएल 2023 में केवल भारतीय खिलाड़ियों के लिए लागू होने की संभावना है। आपको बता दें, इम्पैक्ट प्लेयर नियम जारी मैचों के दौरान टीमों को एक प्रतिस्थापन खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में किसी भी खिलाड़ी के जगह शामिल करने का मौका देगा, जिसके लिए कप्तान को टॉस के समय पहले ही चार संभावित नामों का खुलासा करना होगा।
इम्पैक्ट प्लेयर नियम केवल भारतीय खिलाड़ियों पर लागू हो सकता है
इस बीच, क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई द्वारा सभी दस आईपीएल फ्रेंचाइजियों को सूचित किया गया है कि एक विदेशी खिलाड़ी इंपैक्ट प्लेयर नियम के तहत प्लेइंग इलेवन में भारतीय खिलाड़ी की जगह नहीं ले सकता है, और ना ही किसी अन्य विदेशी खिलाड़ी के प्रतिस्थापन के रूप में आ टीम में आ सकता है।
यह नियम फ्रेंचाइजियों को आईपीएल 2023 में मैच में किसी भी समय पांच विदेशी खिलाड़ियों को मैदान में उतारने की अनुमति नहीं देगा, नतीजन आईपीएल मैचों में अधिकतम चार विदेशी खिलाड़ियों के खेलने के मौजूदा नियम की पुष्टि होती है।
हालांकि, सभी टीमें आगामी आईपीएल 2023 में इस इम्पैक्ट प्लेयर नियम का लाभ उठाना चाहेंगे, क्योंकि वे चेज करते समय गेंदबाज के स्थान पर विशेषज्ञ बल्लेबाज को ला सकते हैं, और टारगेट डिफेंड करते समय बल्लेबाज के स्थान पर विशेषज्ञ गेंदबाज को ला सकते हैं।
लेकिन इंपैक्ट प्लेयर नियम टूर्नामेंट में ऑलराउंडरों की विश्वसनीयता और महत्व को प्रभावित करेगी। आपको बता दें, बीसीसीआई ने पिछले महीने घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पहले ही इस नियम को लागू कर दिया था, जिसमें दिल्ली के ऑलराउंडर ऋतिक शौकीन पहले इम्पैक्ट प्लेयर बने थे।