IPL 2023: 405 खिलाड़ियों की लिस्ट हुई जारी, 10 टीमें पसंदीदा खिलाड़ियों को अपने दल में देगी जगह

991 खिलाड़ियों की शुरुआती सूची में से 10 टीमों ने कुल 369 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया था।

Advertisement

IPL Auction (Image Credit- Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में होगा। इस ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की सूची जारी हो चुकी है और कुल 405 क्रिकेटरों के ऊपर बोली लगाई जाएगी।

Advertisement
Advertisement

बता दें, 991 खिलाड़ियों की शुरुआती सूची में से 10 टीमों ने कुल 369 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया था। टीमों द्वारा 36 अतिरिक्त खिलाड़ियों का अनुरोध किया गया था, जिन्हें अंतिम सूची में जोड़ा गया है। इस TATA IPL 2023 की नीलामी में 405 खिलाड़ियों के ऊपर बोली लगाई जाएगी। बता दें, इन 405 खिलाड़ियों में 273 भारतीय हैं जबकि 132 विदेशी खिलाड़ी है। चार एसोसिएट देशों के खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है।

कुल कैप्ड खिलाड़ी 119 हैं, अनकैप्ड खिलाड़ी 282 और एसोसिएट देशों के 4 खिलाड़ी हैं।

कुल 11 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए है

अब अधिकतम 87 स्लॉट उपलब्ध है, जिसमें 30 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए रखा गया है। सबसे ऊंची बेस्ट प्राइस 2 करोड़ों रुपए है जिसमें जिसमें 19 विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। ऑक्शन लिस्ट में 11 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए रखा गया है।

20 खिलाड़ियों में से मनीष पांडे और मयंक अग्रवाल दो भारतीय खिलाड़ी हैं जिनका बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए है। ऑक्शन भारतीय समयनुसार 2:30 बजे शुरू होगा।

बता दें, पिछले सत्र में दो नई टीमों को शामिल किया गया था। गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही IPL सत्र में ट्रॉफी अपने नाम की थी जबकि लखनऊ सुपर जाइंट्स ने भी प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई थी। IPL की दो सबसे शानदार टीमें मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी। इस बार यह दोनों टीमें टेबल के शीर्ष पर ही अपने आप को देखेंगी।

तमाम प्रशंसक भी इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसा अनुमान भी लगाया जा रहा है कि यह महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी IPL हो सकता है। हालांकि अभी तक उन्होंने इसकी पुष्टि नहीं की है। मिनी ऑक्शन से पहले तमाम टीमों ने कई खिलाड़ियों को अपने दल से रिलीज कर दिया था और कई खिलाड़ियों को रिटेन भी किया था। अब देखना यह होगा कि आने वाला सत्र कौन अपने नाम करता है।

Advertisement